माघ मेला–2026 के सकुशल आयोजन हेतु संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित

प्रयागराज में माघ मेला–2026 का आयोजन दिनांक 03 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस अवधि में देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रेल मार्ग से आगमन की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक एवं समन्वित तैयारियाँ की जा रही हैं। इन्हीं तैयारियों के क्रम में आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,…

Read More

उपमुख्यमंत्री जी ने गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज के कार्यों की प्रगति का किया निरीक्षण

प्रयागराज 30 दिसम्बर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मलाक हरहर से बेली चौराहे तक गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था एस0पी0एस0 कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा0लि0 एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से ब्रिज के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने ब्रिज निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था एस.पी.एस. कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा0लि0 के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि ब्रिज के निर्माण…

Read More

डिप्टी सीएम ने “अटल एक व्यक्तित्व–एक विचारधारा” कार्यक्रम को किया संबोधित

प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में ‘भारतरत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म-शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर आयोजित ‘अटल एक व्यक्तित्व–एक विचारधारा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन का संकल्प बनाया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, विकासोन्मुख विचारधारा तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले निर्णय आज भी सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.…

Read More

महाप्रबन्धक ने नव वर्ष-2026 के वॉल कैलेंडर का विमोचन किया

गोरखपुर, 30 दिसम्बर, 2025: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक कक्ष, गोरखपुर में नव वर्ष-2026 के वॉल कैलेंडर का विमोचन किया। वॉल कैलेंडर में पूर्वोत्तर रेलवे के ऐतिहासिक विरासत को सहेजे हुये दर्शनीय स्थलों को आकर्षक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के दर्शनीय स्थल काफी लोकप्रिय हैं, जो पूर्वोत्तर रेलवे के गौरवशाली अतीत को समेटे हुये है। दर्शनीय स्थलों में गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर एवं गीता प्रेस; अयोध्या का श्री राम मंदिर; वाराणसी की गंगा आरती; प्रयागराज में गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती का संगम;…

Read More

पूर्वोत्तर रेलवे की पहलः टैबलेट के माध्यम से कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सी.बी.टी.) से विभागीय पदोन्नति परीक्षा

गोरखपुर, 30 दिसम्बर, 2025: पूर्वोत्तर रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुये रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश के अनुसार पहली बार विभागीय पदोन्नति परीक्षा को कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सी.बी.टी.) मोड में टैबलेट के माध्यम से प्रथम चरण 13 दिसम्बर, 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के जूनियर इंजीनियर के पदोन्नति कोटे के 10 कैटेगरी की परीक्षा कराई गई, जिसमें लगभग 500 उम्मीदवारों ने भाग लिया। दूसरा चरण 26 से 28 दिसम्बर, 2025 तक भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के पदोन्नति कोटे एवं एल.डी.सी.ई.…

Read More

प्रमुख सचिव ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर माघ मेला-2026 के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का लिया जायजा,

प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन तथा नगर विकास विभाग श्री पी0 गुरूप्रसाद मंगलवार को मेलाधिकारी श्री ऋषिराज व नगर आयुक्त श्री सांई तेजा के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर माघ मेला-2026 के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सर्वप्रथम संगम नोज पहुंचकर वॉच टॉवर से मेला क्षेत्र का जायजा लिया तथा वॉच टॉवर से ही संगम नोज व सेक्टर-4 में बनाये जा रहे घाटों की प्रगति को भी देखा तथा मेलाधिकारी से सभी सेक्टरों की लोकेशन, नदी…

Read More

कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार : उत्तर मध्य रेलवे में बदलाव की नई शुरुआत

आधुनिक रेल सेवाओं की ओर सशक्त कदम केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा: “हम यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए कानपुर, आगरा और मथुरा जैसे प्रमुख शहरों में कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार कर रहे हैं। इस कदम से उत्तर मध्य रेलवे का नेटवर्क अपग्रेड होगा और औद्योगिक व पर्यटन केंद्रों के बीच राष्ट्रव्यापी संपर्क सुविधा में क्रांतिकारी सुधार होगा।” विजन 2030: क्षमता दोगुनी करने का रोडमैप निरंतर बढ़ती यात्रा मांग को देखते…

Read More

माघ मेला -2026 के दौरान प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर पार्किंग पर प्रतिबंध

प्रयागराज मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा माघ मेला -2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन, सुबेदारगंज एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर पार्किंग को बंद किया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नांकित है:  प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड में संचालित साईकिल/स्कूटर/मोटर साईकिल कम कार पार्किंग स्टैंड दिनांक 17.02.2026 तक बंद रहेगा ।  प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइन साइड में संचालित साईकिल/स्कूटर/मोटर साईकिल/ई-रिक्शा कम कार पार्किंग स्टैंड दिनांक 02.01.2026 से 05.01.2026 तक, दिनांक 13.01.2026 से 26.01.2026 तक, 31.01.2026 से 03.02.2026 तक एवं…

Read More

माघ मेला–2026 की तैयारियों को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 27.12.2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में माघ मेला–2026 की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रीफिंग कार्यक्रम को सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक, माघ मेला श्री नीरज कुमार पाण्डेय द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को अवगत कराया कि आगामी स्नान पर्व निकट हैं, ऐसे में सभी को मुख्य मार्गों, स्नान घाटों एवं आपातकालीन योजनाओं की विधिवत जानकारी रखते हुए अपने-अपने थाना स्तर पर क्रमवार ड्यूटी निर्धारण करना होगा तथा ड्यूटी प्वाइंट पर जाकर पुलिस…

Read More

माघ मेला–2026: श्रद्धालुओं की जल-सुरक्षा को लेकर नाविकों के साथ पुलिस-प्रशासन की बैठक, दिशा-निर्देश जारी

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज श्री जोगेंद्र कुमार एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शनिवार को माघमेला–2026 में देश- विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों की सुरक्षा एवं सुगम स्नान, पूजन को दृष्टिगत रखते हुए नाविक संघ के पदाधिकारियों, नाविकों एवं गोताखोरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी के द्वारा नाविक संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि माघ मेला में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोई…

Read More