सोरांव।भा कि यू अराजनैतिक संगठन के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे द्वारा रविवार को नेशनल हाईवे के बगल सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जूड़ा दादूपुर में परेड ग्राउंड माघ मेला में होने वाली भा कि यू अराजनैतिक संगठन की राष्ट्रीय किसान महापंचायत किसान चिंतन शिविर 27 जनवरी 28 जनवरी 29 जनवरी 2026 को सफल बनाए जाने एवं अराजक लोगों के द्वारा जबरन फर्जी तरीके शिविर पर कब्जा करने वालों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई कराने हेतु बैठक कर चर्चा की गई तथा प्रयागराज मंडल की एक समीक्षा बैठक प्रयागराज मंडल के…
Read MoreCategory: राज्य
जमीन आवंटन न होने से मेला कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठेगा प्रतिनिधि मंडल।
प्रयागराज आगामी 2 जनवरी से प्रयागराज में प्रारंभ होने जा रहे माघ मेला प्रशासन द्वारा साधु संतो को शिविर हेतु आवंटित की जाने वाली भूमि की तिथि घोषित होने के बावजूद उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीकृष्णाचार्य जी महाराज को अब जबकि मेला प्रारंभ होने में 10 दिन शेष हैं अभी तक भूमिका आवंटन नहीं किया गया है जिससे समस्त शिष्य मंडल में मेला प्रशासन के प्रति जहां आक्रोश है वही स्वामी जी महाराज का प्रतिनिधि मंडल तथा श्री कृष्ण कुंज सेवा समिति ऋषिकेश ने मेला प्रशासन को आग्रह पत्र…
Read Moreडायट में विश्व ध्यान दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन
प्रयागराज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज में विश्व ध्यान दिवस (21 दिसंबर) के पावन एवं शुभ अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूज्य गुरुदेव सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन सद्विप्र समाज सेवा उत्तर प्रदेश द्वारा वीरभद्र प्रताप के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव स्वामी कृष्णानंद जी महाराज द्वारा दिए गए संदेशों को प्रशिक्षुओं को आत्मसात कराते हुए ध्यान के महत्व, उसके आध्यात्मिक, मानसिक एवं नैतिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश…
Read Moreहाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना पर बदायूं के एसएसपी से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 40 साल पुराने एक आपराधिक मामले में आदेश का पालन नहीं करने और न्यायिक शिष्टाचार का उल्लंघन करने पर बदायूं के एसएसपी से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना का केस चलाया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति संजीव कुमार की खंडपीठ ने आनंद प्रकाश की अपील पर दिया है। बदायूं निवासी अपीलकर्ता आनंद प्रकाश को हत्या के मामले में ट्रायल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उसने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।…
Read Moreमालवाहक की टक्कर से बाइक सवार दो सीओडी कर्मचारियों की मौत, नए यमुना पुल पर हुआ हादसा
रक्षा मंत्रालय के सैन्य प्रतिष्ठान सीओडी कानपुर के दो कर्मचारियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार को नए यमुना पुल के पास हुआ। दोनों बाइक से प्रयागराज जंक्शन पर कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। नए यमुना ब्रिज के पास किसी मालवाहक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान करने के बाद घर पर सूचना दी तो कोहराम मच गया। कानपुर सीओडी में मैटेरियल असिस्टेंट राम आशीष शर्मा (48) पुत्र कोदई शर्मा और ऑफिस सुपरिटेंडेंट दिलीप…
Read Moreनीट की तैयारी कर रहे छात्र का फंदे से लटका मिला शव
अल्लापुर के बजरंग चौराहे के पास किराये के मकान में रहने वाले नीट की तैयारी कर रहे छात्र नीतीश कुमार (23) का शव शनिवार सुबह कमरे में फंदा पर लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला। हिंदी और इंग्लिश में लिखे सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगने के अलावा और कई बातें लिखी गई हैं। जाॅर्जटाउन पुलिस ने नोट को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, पुलिस सुसाइड नोट को लेकर कुछ भी बोलने से इन्कार कर रही है। मूलरूप से प्रतापगढ़ के…
Read Moreक्रिकेटर मोहम्मद कैफ बोले- प्रयागराज में मुझै कैफ नहीं, तारीफ के बेटे के नाम से जानते हैं लोग
जाने माने क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि इलाहाबाद में मेरी पहचान क्रिकेटर के रूप में नहीं बल्कि मोहम्मद तारिफ अंसारी के बेटे के रूप में है। शहर के लोग मुझे क्रिकेट के खिलाड़ी के रूप में नहीं तारिफ अंसारी के बेटे के रूप में जानते हैं। कहा कि क्रिकेट हमारी पहचान है। बचपन से ही घर में क्रिकेट देखते आए हैं। कहा कि लक्ष्य हमेशा बड़ा रखना चाहिए। अगर 10 विकेट का टारगेट लेकर चलेंगे तो पांच या चार मिल ही जाएंगे। मोहम्मद कैफ शनिवार को बज्म ए विरासत में आयोजित…
Read Moreवाराणसी व गोरखपुर के लिए रविवार से झूंसी से मिलेंगी रोडवेज की बसें
सिविल लाइंस बस अड्डा 21 दिसंबर से बंद होगा। यहां से चलने वाली वाराणसी, गोरखपुर और जौनपुर रूट की बसों का संचालन रविवार से झूंसी वर्कशॉप स्थित रोडवेज के अस्थायी स्टेशन से होगा। इस संबंध में प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों को पत्र भेजा है। सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की वजह से पिछले दिनों लखनऊ, अयोध्या एवं कानपुर रूट की बसें विद्या वाहिनी मैदान पर शिफ्ट की गई हैं, जबकि वाराणसी और गोरखपुर रूट…
Read Moreकफ सिरप पर आमने-सामने आए केशव- अखिलेश, डिप्टी सीएम बोले- बिना माफिया के नहीं रह सकती सपा
जानलेवा कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि माफिया और समाजवादी पार्टी एक-दूसरे के बिना रह ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि कोडीन सिरप मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कठोर सजा दी जाएगी। पुलिस और ईडी मामले की जांच कर रही हैं और अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को अखिलेश यादव एंड कंपनी नहीं बचा पाएगी। केशव मौर्य ने आरोप…
Read Moreअखिलेश बोले: कफ सिरप मामले में आरोपियों को सरकार का संरक्षण, चलाया जाए माफियाओं के घर पर बुलडोजर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपियों और माफिया को सरकार का संरक्षण मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय रैकेट है, जिसमें 700 कंपनियों की संलिप्तता और हजारों करोड़ रुपये के घोटाले की बात सामने आ रही है। सरकार महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपा रही है। प्रदेश सपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने मांग की कि मामले में शामिल सभी माफिया और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। मुख्यमंत्री के शेर पर शायराना जवाब देते हुए उन्होंने कहा, अपना चेहरा…
Read More