प्रयागराज से गुजरात तक रेल संपर्क होगा सुगम, त्योहारों में प्रयागराज–वलसाड के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज और गुजरात के वलसाड के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04189/04190 प्रयागराज–वलसाड–प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक दोनों दिशाओं में 6-6 फेरों में चलेगी। इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के प्रमुख शहरों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। प्रयागराज से गुजरात तक प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली यह विशेष ट्रेन यात्रियों को धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे: मोहसा-करौंदा-अगासोद-बीना खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू

रेल संचालन होगा अधिक सुरक्षित और समयबद्ध उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के अंतर्गत मोहसा-करौंदा-अगासोद-बीना खंड में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और समयबद्ध बनाने के लिए ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। यह उपलब्धि महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक/झांसी मंडल श्री अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व तथा मुख्यालय व झांसी प्रोजेक्ट यूनिट की टीम के सक्रिय सहयोग से हासिल हुई है। इस नई तकनीक के शुरू होने से…

Read More

‘आपरेशन रेल सुरक्षा’ के तहत प्रयागराज मंडल में रेलवे संपत्ति की चोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

जनवरी से सितंबर 2026 तक चोरी के 130 मामले दर्ज, 120 मामलों का खुलासा कर 260 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल में रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ‘आपरेशन रेल सुरक्षा’ के अंतर्गत निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में रेलवे संपत्ति के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, चोरी की घटनाओं का पता लगाने तथा संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पर विशेष…

Read More

ग्राम बनकट में आयुष चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर सम्पन्न, 250 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण

80 बच्चों को पिलाई गई स्वर्णप्राशन की दवा, 120 मरीजों की हुई नेत्र जांच ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग, प्रयागराज के द्वारा गुरुवार को विकास खंड धनूपुर के ग्राम बनकट स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में ‘आयुष आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी, प्रधान पति पंकज पाण्डेय, संस्कार भारती के सर्वेश पाण्डेय एवं डॉ. अवनीश पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर तथा भगवान धन्वंतरि के…

Read More

“डॉ० कलाम जी की ललक हिन्दी सीखने की बनी रही”– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

प्रयागराज। ‘सर्जनपीठ’, प्रयागराज की ओर से भारत के पूर्व-राष्ट्रपति एवं प्रौद्योगिकीविद् डा० ए० पी० जे० कलाम के जन्मदिनांक १५ अक्तूबर को ‘सारस्वत सदन’, प्रयागराज से एक राष्ट्रीय बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया। पुणे से विज्ञानी सुधाकर उपाध्याय ने बताया– कलाम साहिब अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। हम विज्ञानियोँ का मार्गदर्शन करते समय उन्होँने कभी अपने प्रभुत्व को प्रभावी नहीँ होने दिया था। वे अत्यन्त सहजता के साथ हमे कार्य करने के लिए प्रेरित करते थे। हैदराबाद की विज्ञानी सुधा नौटियाल ने कहा– उनके व्यक्तित्व मे सहजता के साथ आकर्षित…

Read More

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

कानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों और युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से मतदाता सूची का अवलोकन कर त्रुटियों को दूर कराने और बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को सक्रिय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। बीएलओ घर-घर जाकर पूर्व और वर्तमान…

Read More

गोविंद नगर के दुर्गा मंदिर में भक्तिमय माहौल, माता के जयकारों से गूंज रहा दरबार

नवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन आज मास्टर दीपक एंड पार्टी सजाएगी माता की चौकी कानपुर। गोविंद नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज रहा है। प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे और शाम छह बजे आरती व पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके बाद शाम सात बजे माता की चौकी सजाई जा रही है। महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को मास्टर दीपक एंड पार्टी की ओर से माता की चौकी प्रस्तुत…

Read More

ऑल इंडिया संपादक संघ के पदाधिकारियों व पत्रकारों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

सीतापुर ऑल इंडिया संपादक संघ के पदाधिकारियों व पत्रकारों ने आल इंडिया संपादक संघ के जिला अध्यक्ष सन्तोष कुमार राव की अध्यक्षता में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर को सौंपा गया । हरियाणा में हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल, लिविंग इण्डिया न्यूज चैनल वरिष्ट एडिटर सौरभ उपाध्याय एवं महिला पत्रकार सुदेश नैन मोर को हिरासत में लिए जाने को लेकर सभी पत्रकारों में रोष व्याप्त है । देश में लोकतंत्र की मजबूती,जनहित के मुद्दों को सामने लाने तथा शासन-प्रशासन को…

Read More

राजकीय महाविद्यालय पिहानी की छात्रा तन्वी चौधरी एक दिन के लिए बनीं थाना अध्यक्ष

मिशन शक्ति अभियान के तहत संभाली जिम्मेदारी, फरियादियों की शिकायतें सुनीं और पुलिसकर्मियों को दिए निस्तारण के निर्देश पिहानी, हरदोई। जनपद हरदोई की तहसील शाहाबाद के अंतर्गत थाना पिहानी में मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय पिहानी की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा तन्वी चौधरी को एक दिन के लिए थाना अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए थाने पर आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। एक दिन के लिए थाना अध्यक्ष बनीं तन्वी चौधरी…

Read More

शारदीय नवरात्रि मेले में विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ

निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शारदीय नवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। दिनांक 11 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए टिकट, पेयजल, शौचालय, खानपान, चिकित्सा एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। यात्रियों को सुगमता से टिकट उपलब्ध कराने…

Read More