सतना के पूर्व सांसद,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं बहुजन वैचारिकी के कीमती हीरा स्मृतिशेष सुखलाल कुशवाहा 05 जनवरी 1964 को मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित बजबही नामक मोहल्ले में शिवशेवक कुशवाहा के घर जन्मे थे जो एक सामाजिक विचारक और असमानता के उन्मूलन और समाज के पिछड़े वर्ग की सेवा के लिए विभिन्न आंदोलनों में हिस्सा लेते रहते थे,उक्त विचार सुखलाल कुशवाहा की जयंती पर रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के…
Read MoreCategory: राज्य
एसआईआर को लेकर भाजपा का सोरांव विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया
सोरांव। सोमवार को सोरांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एसआईआर को लेकर एक सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी उत्तर मौर्या व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रवासी हौसला प्रसाद पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने की। शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा वंदे मातरम् के साथ की गई।एसआईआर पर चर्चा करते हुए…
Read Moreमऊआइमा में मनाया गया अनाथ बच्चों का जन्मदिन
मऊआइमा । प्रयागराज जनपद के मऊआइमा में अनाथ बच्चों का जन्मदिन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसका नाम बच्चों की मुस्कान का महाकुंभ नाम दिया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप खत्री व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष मनीष साहू व मुदित खत्री रहे । यह कार्यक्रम हैप्पी लाइफ फैमिली एंड वेलफेयर सोसाइटी व व्यापार मंडल मऊआइमा प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मऊआइमा हनुमानगढ़ी देव पब्लिक स्कूल में भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों ने अपने…
Read Moreसमस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान
प्रयागराज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न…
Read Moreपंचम प्रस्तुति प्रसिद्ध सूफी गायिका ममता जोशी व टीम द्वारा प्रस्तुत की गयी।
माघ मेला 2026 प्रयागराज परेड ग्राउंड सेक्टर 3 स्थित संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से कला संगम के आयोजन में होने वाले कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण मशहूर पंजाबी/सूफी गायिका चंडीगढ़ की ममता जोशी ने कबीर की निर्गुण विचारधारा से प्रेरित प्रसिद्ध दोहे ” जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाहि, सब अंधियारा मिट गया, जब दीपक देखया माहि”। “चदरिया झीनी रे झीनी” मन्त्र मुग्ध भजन से शुरूआत किया। “मेरे राम गाड़ी वाले, जरा हल्के गाड़ी हांको” “भला हुआ मेरी गगरी टूटी” “लाली मेरे लाल की…
Read Moreमाघ मेला क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र बनाया गया
जनपद प्रयागराज में माघ मेला 2026 में मेला क्षेत्र में सेनिटेशन व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दृष्टिगत सफाई कर्मियों के प्रवास हेतु सेक्टर नंबर 3 में निर्मित सेनिटेशन कॉलोनी में उनके पाल्यों/बच्चों की अनवरत शिक्षा की महत्ता को अंगीकार करते हुए एक प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र बनाया गया है। आज दिनांक 5 जनवरी 2026 को विद्याकुंभ प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन श्रीमती सौम्या अग्रवाल, मंडलायुक्त प्रयागराज मंडल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय में आई0 सी0 टी0 के माध्यम से शिक्षा प्रदान किए जाने हेतु स्मार्ट क्लॉस, कक्षा 1…
Read Moreजिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण
दिनांक 05.01.2026 (सोमवार) को तहसील सदर, प्रयागराज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी, प्रयागराज द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 08 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। शिकायत के कम में श्री सदाकत अली, सफाई नायक, वार्ड संख्या-16, नगर निगम, सुश्री रितू सिंह लेखपाल, सदर. श्री सुशील शुक्ला, लेखपाल, सदर. श्री राकेश कुमार, कर अधीक्षक, जोन-06 नगर निगम, प्रयागराज,…
Read Moreराजपति सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा माघ मास में एक माह तक खिचड़ी वितरण का आयोजन
प्रयागराज। राजपति सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में माघ मास के पावन अवसर पर एक माह तक निरंतर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माघ मास की सम्पूर्ण अवधि तक श्रद्धालुओं, जरूरतमंदों एवं आमजन की सेवा हेतु समर्पित रहेगा।इस सेवा आयोजन के संरक्षक माननीय न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा वरिष्ठ सदस्य, लोक सेवा आयोग – डॉ. कल्पराज सिंह हैं, जिनके संरक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है।कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप सिंह द्वारा किया जा रहा है, जो आयोजन…
Read Moreमाघ मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी एवं सूबेदारगंज स्टेशनों पर व्यापक रेल व्यवस्थाएँ
माघ मेला–2026 के दौरान प्रयागराज में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) श्री दीपक कुमार के मार्गदर्शन में प्रयागराज परिक्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों—प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी एवं सूबेदारगंज—पर व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएँ की गई हैं। मेला अवधि के दौरान इन स्टेशनों को विशेष रूप से सुदृढ़ किया गया है। भीड़ नियंत्रण एवं सुव्यवस्थित आवागमन के लिए स्टेशनों पर पृथक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था की…
Read Moreपौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर आस्था का सैलाब: 31 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का सैलाब संगम तट की ओर उमड़ पड़ा और दिन भर में लगभग 31 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारी कल रात्रि से ही मेला क्षेत्र में डटे रहे। वरिष्ठ अधिकारियों में अपर पुलिस महानिदेशक श्री संजीव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय मिश्र, मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल,…
Read More