मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरिमोहन के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल द्वारा माघ मेला–2026 के दौरान यात्रियों एवं तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 4199 139 उपलब्ध कराया जा रहा है। यह टोल-फ्री सेवा दिनांक 20.12.2025 से प्रारंभ की जाएगी। उक्त टोल-फ्री नंबर पर निःशुल्क कॉल की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसके माध्यम से यात्री एकीकृत कॉल सेंटर से विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। तीर्थयात्रियों की इनकमिंग कॉल पर प्राप्त प्रश्नों का समाधान प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा किया जाएगा।…
Read MoreCategory: राज्य
प्रयागराज मंडल में कुली (लाइसेंस प्राप्त पोर्टर) शुल्क में संशोधन
उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के अंतर्गत स्टेशनों पर कार्यरत लाइसेंस प्राप्त कुलियों (Porters) द्वारा ली जाने वाली पार्सल/सामान वहन तथा दिव्यांग एवं बीमार यात्रियों की सहायता से संबंधित शुल्क में संशोधन किया गया है। यह संशोधन सक्षम प्राधिकारी द्वारा समीक्षा के उपरांत तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है । संशोधित शुल्क का विवरण निम्नवत है । 40 किग्रा तक या उससे कम भार, हाथ/सिर पर, मुख्य प्लेटफॉर्म पर (जहाँ एफओबी शामिल नहीं है) – ₹65 प्रति कुली 40 किग्रा तक या उससे कम भार, हाथ/सिर…
Read Moreअपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में न हो सम्मिलित-जिलाधिकारी
प्रयागराज 19 दिसम्बर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत हो रहे एएसडी मतदाताओं के पुर्नसत्यापन व मैपिंग के कार्यों की प्रगति एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने…
Read Moreजिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को करायें लाभान्वित प्रयागराज 19 दिसम्बर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की अत्यंत धीमी प्रगति एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की अच्छी मानीटरिंग न होने एवं बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के उपस्थित न होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिया है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की सामूहिक विवाह योजना में…
Read Moreमण्डलायुक्त की अध्यक्षता में जनपद एवं मेला क्षेत्र के साइनेज प्लान की बैठक संपन्न
माघ मेला 2026 के दौरान यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में जनपद एवं मेला क्षेत्र के साइनेज प्लान की बैठक संपन्न हुई जिसमें पुलिस, प्रशासन एवं अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वप्रथम जनपद के साइनेज प्लान के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री पुष्कर वर्मा ने अवगत कराया कि माघ मेले के दृष्टिगत लगभग 5200 से अधिक साइनेज लगाने की योजना है…
Read Moreप्रयागराज माघ मेला 2026: 15 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज
प्रयागराज में 2026 के माघ मेले के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। उत्तर प्रदेश प्रशासन को भारी संख्या में तीर्थयात्रियों और आगंतुकों के आने की उम्मीद है। प्रयागराज संभागीय आयुक्त सौम्या अग्रवाल के अनुसार, आगामी माघ मेला पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य होने की उम्मीद है, जिसमें लगभग 15 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। यह वार्षिक धार्मिक आयोजन 3 जनवरी, 2026 से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा, जो मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और महाशिवरात्रि सहित कई शुभ स्नान दिवसों के साथ मेल खाता है।…
Read Moreसमस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान
प्रयागराज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में शनिवार को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न…
Read Moreप्रयागराज मंडल में रिकॉर्ड समय में BCM कार्य पूर्ण, संरक्षा एवं ट्रैक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार
आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम) श्री अरुण कुमार के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल के मुख्य मार्ग पर प्रयागराज–पंडित दीनदयाल उपाध्याय खंड की डाउन मेन लाइन में ट्रैक अनुरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। करछना–भीरपुर खंड में निर्धारित ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान मात्र 6 घंटे 40 मिनट (प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 15:40 बजे तक) की अवधि में दो बैलास्ट क्लीनिंग मशीनों (BCM) के माध्यम से व्यापक बैलास्ट क्लीनिंग कार्य सफलतापूर्वक…
Read Moreसेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के प्रशिक्षण शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य, जीवन रक्षा का दिया प्रशिक्षण
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एर्नाकुलम (केरल) में दिनांक 07/12/ 2025 से 11/12/2025 तक आयोजित किया गया| इस कैंप में सैंतालीस (47) सदस्यों को माघ मेला 2026 को देखते हुए आपातकालीन स्थितियों में मरीजों व घायलों को अस्पताल में सुरक्षित पहुंचाने, प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य, जीवन रक्षा हेतु पहाड़ो पर चढ़ने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 2024-25 एर्नाकुलम (केरल) में डिविजनल कमांडर (मेडिकल) डॉ आशीष अग्रवाल एवं डिविजनल कमांडर (प्रशासन) श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में…
Read Moreराष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन कुल 227876 वादो का रिकार्ड निस्तारण
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 13.12.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति , प्रयागराज श्री शेखर बी.सर्राफ द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्य प्रारंभ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 227876 वादो का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी…
Read More