अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

बिना फिटनेस वाहन संचालन करने वाले स्कूली वाहनों पर कार्यवाही/नोटिस जारी करें अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जनपद में सड़क दुर्घटना माह नवम्बर, 2024 में 120 की तुलना में माह नवम्बर, 2025 में 136 सड़क दुर्घटना हुई। आगामी माह में सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाये जानें के निर्देश दिये गये। प्रत्येक माह बैठक में निर्देशित किया जाता है कि अलोपीबाग फ्लाईओवर एवं पत्थर गिरजा घर के सामने (धरना स्थल) महाकुम्भ के…

Read More

महापौर ने काशी तमिल संगमम् के सदस्यों के प्रयागराज आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया

काशी तमिल संगमम् यात्रा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक एकता की सबसे बड़ी शक्ति-मा0 महापौर काशी तमिल संगमम यात्रा से सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मिल रहा अवसर-जिलाधिकारी प्रयागराज 12 दिसम्बर, 2025 ‘‘काशी तमिल संगमम्’’ यात्रा दल के सदस्यों के शुक्रवार को जनपद प्रयागराज आगमन पर महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा एवं नगर मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह के द्वारा तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर टीम के सदस्यों का भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगम क्षेत्र के वीआईपी घाट के पास आयोजित कार्यक्रम…

Read More

डिप्टी सीएम केशव बोले- पंचायत चुनाव में भी खिलेगा कमल, एसआईआर का विरोध करने वालों से रहें दूर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची के शुद्धीकरण का कार्यक्रम है। जिसमें नए लोगों का नाम जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने और घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से काटने का कार्यक्रम है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। इसका जनता पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। बीएलओ की मौत के बारे में कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। जनता जागरूक है। एसआईआर कराकर अपने  अधिकार और कर्तव्यों का…

Read More

पीएम रिपोर्ट से मेल नहीं खाई मृतक की पत्नी-बेटे की गवाही, कोर्ट से आठ हत्यारोपियों की रिहाई बरकरार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से हत्या के एक मामले में आठ आरोपियों की रिहाई को बरकरार रखते हुए मृतक की पत्नी मेवाती देवी की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि मुख्य चश्मदीद पत्नी और बेटे की गवाही मेडिकल साक्ष्य से मेल नहीं खाती है। दोनों का बयान था कि बोलेरो से कुचला गया जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुचलने जैसी चोट व हाथ-पैर की एक भी हड्डी टूटी नहीं मिली। इसलिए ट्रायल कोर्ट की ओर से दिया गया संदेह का लाभ सही है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा…

Read More

डिप्टी सीएम केशव बोले – एसआईआर पर गैर जिम्मेदाराना बयान देकर जनता को भ्रमित कर रहे राहुल, अखिलेश व ममता

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों के द्वारा जनता में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने आम जनता को राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी आदि से इनके बयान पर ध्यान देने की अपील की। कहा कि एसआईआर के बाद विपक्षी दलों का भविष्य अंधकारमय होने वाला है। इसलिए यह उल्टी सीधी बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। केशव प्रसाद शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव…

Read More

अब मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के भी ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी

अब पीसीएस मेंस समेत अन्य भर्तियों के परंपरागत प्रश्न पत्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के भी ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग में आंशिक तौर पर इसे लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने भी एजेंसी ने इस तकनीकी का प्रजेंटेशन कर दिया है। इसी क्रम में इसके सभी पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है। लोक सेवा आयोग समेत अन्य संस्थाओं की भर्ती परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्न पत्र की उत्तर पुस्तिकाओं का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन की यह पद्धति अब…

Read More

कोविड लॉकडाउन के दौरान विधायकों-सांसदों पर लगे केस लिए जाएंगे वापस

कोविड लॉकडाउन के आदेशों के उल्लंघन के दौरान विधायकों और सांसदों (एमएलए-एमपी) पर लगे केस वापस लिए जाएंगे। ऐसा उन्हीं मामलों में होगा, जिनमें दो वर्ष या उससे कम सजा का प्रावधान है। इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए उच्चस्तर पर सहमति बन चुकी है। उत्तर प्रदेश कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 और 2021 में लॉकडाउन घोषित किया गया। लॉकडाउन से संबंधित निर्देशों का उल्लंघन करने पर प्रदेश में साढ़े तीन लाख से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे। जिन लोगों पर यह केस दर्ज हुए थे,…

Read More

देश का सबसे अधिक हाइटेक सदन बनेगा यूपी का विधान परिषद भवन

उत्तर प्रदेश विधान परिषद अपने पूरे कामकाज को अब हाईटेक बनाने जा रहा है। इसके लिए सदन में वीडियो रिकॉर्डिंग, इंटरैक्टिव डिस्प्ले, डिजिटल रिकॉर्ड रिपॉजिटरी और सेशन वीडियो के ऑटोमेटिक प्रबंधन जैसी आधुनिक तकनीकें लगाई जाएंगी। इन सभी बदलावों के बाद यूपी देश का पहला राज्य होगा जहां विधान मंडल का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल, सुरक्षित और रियल टाइम एक्सेस योग्य होगा। परियोजना के तहत 110 वीडियो यूनिटें लगाई जाएंगी, जिनसे सदन की हर गतिविधि रिकॉर्ड होगी। इसके लिए मल्टी-कैमरा सिस्टम, डाटा कन्वर्जन मशीन और एक एनोटेशन सर्वर भी लगाया जाएगा,…

Read More

आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस: सीएम योगी आज देंगे श्रद्धांजलि, सपा को अनुमति नहीं

डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। हजरतगंज स्थित आंबेडकर महासभा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बुद्ध वंदना एवं त्रिशरण पंचशील के पाठ से होगा। इस अवसर पर बाबा साहेब के अस्थिकलश कक्ष में भावपूर्ण वंदना, पुष्पार्पण और सामाजिक न्याय पर केंद्रित उनके संदेशों का पाठ किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही पर्यटन एवं संस्कृति…

Read More

नाम बदलकर मतदाता बनने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों में दिख रहा खौफ

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के चलते सैकड़ों अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के अपने देश लौटने की खबरों के बीच, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज मुर्शिदाबाद का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने उत्तर 24 परगना के हकीमपुर सीमा चौकी पर हालात का जमीनी जायजा लिया था। राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। राज्यपाल ने कहा कि SIR एक “अहम और महत्वपूर्ण” प्रक्रिया है और इससे जुड़े मामलों पर विभिन्न व्याख्याएं सामने आ रही हैं,…

Read More