गाजा में युद्ध के बाद शासन और पुनर्निर्माण की निगरानी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ (Board of Peace) में शामिल होने को लेकर रूस ने अपना रुख स्पष्ट किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस पहल में शामिल होने के लिए एक सतर्क रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि मॉस्को वर्तमान में इस प्रस्ताव की बारीकी से जांच कर रहा है और अपने रणनीतिक साझेदारों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही अंतिम निर्णय लेगा। पुतिन का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प…
Read MoreCategory: विदेश
अमेरिका के खिलाफ मैक्रों ने खोला मोर्चा, बोले- US की Tariff War यूरोप को अधीन बनाने का हथियार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को संयुक्त राज्य अमेरिका की व्यापारिक नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वाशिंगटन की टैरिफ संबंधी धमकियां खुले तौर पर यूरोप को कमजोर और अधीन करने का लक्ष्य रखती हैं और क्षेत्रीय संप्रभुता के खिलाफ एक हथियार के रूप में इस्तेमाल की जा रही हैं। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ग्रीनलैंड को अपने कब्जे में लेने के सुझाव की ओर एक अप्रत्यक्ष इशारा था। दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के 56वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान,…
Read MoreKhamenei के खिलाफ अगर कार्रवाई की तो परिणाम भुगतने को तैयार रहे अमेरिका: ईरान की चेतावनी
ईरान के सशस्त्र बलों के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दी। ट्रंप ने खामेनेई के लगभग 40 वर्षों के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया था, जिसके कुछ दिनों बाद यह चेतावनी आई है। जनरल अबुलफजल शेखरची ने कहा, “ट्रंप जानते हैं कि अगर हमारे नेता की ओर कोई भी हाथ बढ़ाया गया, तो हम न केवल उस हाथ को काट देंगे बल्कि उनकी…
Read Moreभारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams सेवानिवृत्त हुईं
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर महीनों तक फंसे रहे दो अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल नासा की सुनीता विलियम्स सेवानिवृत्त हो गई हैं। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को बताया कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सेवानिवृत्ति का आदेश पिछले साल दिसंबर के अंत से प्रभावी हो गया। बोइंग की कैप्सूल परीक्षण उड़ान के दौरान विलियम्स के साथ अंतरिक्ष में फंसे रहे बुच विलमोर ने पिछले साल गर्मियों में नासा छोड़ दिया था। विलियम्स और विलमोर को 2024 में अंतरिक्ष स्टेशन भेजा गया था और वे बोइंग…
Read Moreअगर ईरान ने मेरी हत्या कराई तो अमेरिका उसका नामोनिशान मिटा देगा: Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या कराई तो अमेरिका ईरान का नामोनिशान मिटा देगा। ट्रंप ने ‘न्यूजनेशन’ के कार्यक्रम ‘केटी पॉवलिच टुनाइट’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरे बहुत सख्त निर्देश हैं कि अगर कुछ होता है, तो वे उन्हें नक्शे से मिटा देंगे।’’ इससे पहले ईरान ने ट्रंप को देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई करने पर चेतावनी दी थी। दरअसल ट्रंप ने खामेनेई के लगभग 40 वर्षों के शासन को समाप्त…
Read Moreपरमाणु बम गिराएंगे… तेल टैंकर पर कब्जा होते ही पगलाया रूस, ऐलान से अमेरिका के उड़े होश
जो अमेरिका पिछले कुछ दिनों से वेनेजुएला के खिलाफ हरकतें कर रहा था कुछ वैसी हरकतें उसने अब रूस के साथ भी करनी शुरू कर दी है जो आग से खेलने जैसा है। आपने देखा होगा कि अमेरिकी सेना ने कैसे वेनेजुएला के कई तेल टैंकरों पर हमला करते हुए उन पर कब्जा कर लिया था। लेकिन अब उसने रूस के तेल टैंकरों पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया है। दरअसल हुआ यूं कि रूस का तेल टैंकर बेला वन वेनेजुला से रूस जा रहा था। जैसे ही यह भनक लगी कि अमेरिकी सेना इस पर कब्जा कर सकती है तो…
Read Moreसबका इलाज होगा! उधर चिल्लाते रह गए ट्रंप, इधर जयशंकर ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील और भारी भरकम एकतरफा टैरिफ लगाए जाने के बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि यह पहली बार नहीं है, जब भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। लक्जमबर्ग के दौरे के वक्त वहां भारतीय में डायस्पोरा के साथ हुए संवाद में विदेश मंत्री ने एक सवाल के जवाब में ऐसा कहा। हालांकि इस दौरान उन्होंने अमेरिका का नाम नहीं लिया जयशंकर ने इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के वक्त हुए 1998 के परमाणु परीक्षणों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त देश के राजनीतिक नेतृत्व ने जब ये फैसला लिया तो…
Read More4000 साल बाद लौटी पाषाण युग की महिला, विज्ञान और पुरातत्व ने मिलकर किया कमाल
इतिहास की परतों में दबी एक पाषाण युग की महिला चार हजार साल बाद फिर हमारे सामने है। उत्तर स्वीडन के ठंडे जंगलों में रहने वाली इस महिला को आधुनिक विज्ञान और पुरातत्व ने नया चेहरा दिया है। यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित पुनर्निर्माण है, जिसने समय की खामोशी को तोड़ते हुए एक अनजान जीवन को पहचान दी है। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला पाषाण युग के अंतिम दौर में उत्तरी स्वीडन के जंगलों में रहती थी। ठंडा मौसम, सीमित संसाधन और कठोर…
Read Moreसिंधु जल संधि पर फिर तकरार! पाकिस्तान बोला- भारत की विकास गतिविधियों को वैश्विक स्तर पर उठाएंगे
पिछले साल पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि को रोकने के फैसले के बाद एक रणनीतिक बदलाव करते हुए, सरकार ने जम्मू और कश्मीर में ऊपरी चिनाब बेसिन में बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के विकास में तेज़ी लाई है। इस कदम का मकसद भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करना, नदी के पानी में अपने सही हिस्से का सही इस्तेमाल करना और उस चीज़ को ठीक करना है जिसे अधिकारी पाकिस्तान द्वारा भारत से निकलने वाले पानी से लंबे समय से मिल रहे असंतुलित फायदे के रूप में बताते हैं। केंद्रीय…
Read Moreबांग्लादेश में नहीं थम रहा ‘नरसंहार’, राणा प्रताप बैरागी को मारी गोली
बांग्लादेश में सोमवार को एक और हिंदू व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कट्टरपंथी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पड़ोसी देश में हुई अशांति के मद्देनजर यह पांचवीं ऐसी घटना है। मृतक की पहचान राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है, जिनकी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जेस्सोर जिले के कोपलिया बाजार में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कुछ ही हफ्तों पहले दीपू चंद्र दास समेत कई हिंदुओं की हिंसक मौतों ने…
Read More