जिसका पाकिस्तान को डर था, रूस ने भारत के लिए वही कर डाला!

भारत के आसमान के इस बॉडीगार्ड ने ऑपरेशन संदूर में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। बॉर्डर पार से पाकिस्तान का एक ड्रोन घुस नहीं पाया था। S400 सुदर्शन चक्र ने मुनीर की ड्रोन वाली साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया था।  अब इसी एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा सेट रूस ने भारत भेज दिया है और पाकिस्तान के पसीने छूट गए हैं। रूस पहले ही S400 के तीन स्क्वाड्रन 2 साल पहले भारत को पहुंचा चुका है। जबकि बाकी दो स्क्वाड्रन रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते देर…

Read More

India-China Tension के बीच Beijing से संदेश, Ambassador Doraiswami ने याद दिलाई 2000 साल की दोस्ती

( चीन में भारतीय राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने कहा है कि दो सहस्राब्दियों से अधिक समय से भाषाओं का पारस्परिक ज्ञानवर्धन और विचारों का आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच संबंधों की एक परिभाषित विशेषता रहा है। पिछले महीने चीन में भारत के राजदूत के रूप में पदभार संभालने वाले दुरईस्वामी ने शुक्रवार को ‘बीजिंग फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी’ (बीएफएसयू) का दौरा किया, जहां उन्होंने व्याख्यान दिया तथा छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ बातचीत की। चीन में विदेशी भाषाओं के प्रमुख संस्थान ‘बीएफएसयू’ में तमिल, हिंदी, बंगाली, संस्कृत और उर्दू सहित…

Read More

UN अवॉर्ड से Major Abhilasha Barak ने बढ़ाया देश का मान, PM Modi बोले- ये नारी शक्ति की प्रेरणा हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर अभिलाषा बराक को ‘संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ मिलने पर ढेरों बधाई दी हैं। प्रधानमंत्री ने देश और मानवता के लिए उनकी ‘उत्कृष्ट सेवा’ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मेजर बराक की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय युवाओं और खासकर उन लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं। आपको बता दें कि मेजर बराक भारत की पहली महिला कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलट हैं और वह यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पाने वाली देश की…

Read More

GenZ प्रोटेस्ट पर सवाल टाल गए Shishir Khanal, बोले- मेरा Focus सिर्फ India-Nepal संबंधों पर

भारत के दौरे पर आए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हाल ही में हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया। पत्रकार ने कॉकरोच जनता पार्टी का सीधा नाम लिए बिना पूछा कि नेपाल में भी एक समय जेन जी ने बड़ा आंदोलन किया था, जिसके बाद आपकी पार्टी सत्ता में आई।   इस सवाल के जवाब में नेपाल के विदेश मंत्री ने बड़ी ही कूटनीतिक समझदारी दिखाई। उन्होंने कहा, “पिछले साल सितंबर के महीने में नेपाल…

Read More

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान आज ही शांति समझौते को स्वीकार कर सकता है। यह बयान पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर के शनिवार को ईरान के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वहां से रवाना होने के बाद आया है। भारत में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते के संदर्भ में कुछ प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि अभी जब मैं आपसे बात कर रहा हूं, तब भी कुछ काम चल रहा है… जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा…

Read More

सभ्यता का क्रैश क्रोर्स भारतीयों से सीख लो…दिल्ली पहुंचने पर ईरान ने रुबियो को दी सलाह

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, तो ईरान ने उन पर ‘सभ्यता’ वाली टिप्पणी करके तंज कसा। रुबियो शनिवार को भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे। दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को फिर से व्यवस्थित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनमें पिछले साल के मध्य से तनाव का सामना करना पड़ा है। ईरान के मुंबई वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में रुबियो के भारत आगमन पर उनके पोस्ट का हवाला देते हुए लिखा थोड़ा सीख लो यार… सभ्यता का क्रैश कोर्स” फ्री में…

Read More

PM Modi की Norway यात्रा से पूरी दुनिया में मची हलचल, India की ताकत देखकर दंग रह गए यूरोपीय देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नॉर्वे यात्रा ने भारत और नॉर्वे के संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। ओस्लो में दोनों देशों ने अपने रिश्तों को “हरित रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक पहुंचाने की घोषणा की। यह कदम स्वच्छ ऊर्जा, हरित प्रौद्योगिकी, समुद्री अर्थव्यवस्था, अनुसंधान, निवेश और व्यापार के क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग का आधार भी माना जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार इस नई साझेदारी से जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित आपूर्ति शृंखला, समुद्री अर्थव्यवस्था और टिकाऊ विकास के क्षेत्रों में सहयोग को रणनीतिक दिशा मिलेगी।…

Read More

BRICS Summit में गूंजा Israel-Palestine का मुद्दा, जयशंकर ने बताया भारत का फाइनल स्टैंड

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा कि भारत फिलिस्तीन मुद्दे पर दो-राज्य समाधान का समर्थन करता है, साथ ही उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चिंता व्यक्त की। जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि 28 फरवरी से खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण समुद्री यातायात और ऊर्जा अवसंरचना को खतरा शामिल है, नाजुक सुरक्षा माहौल को रेखांकित करता है। एएनआई के अनुसार, जयशंकर ने कहा, “पश्चिम एशिया में चल…

Read More

Hezbollah का Israel पर चौतरफा हमला, दक्षिणी Lebanon से एक दिन में किए 17 Operation

ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, हिज़्बुल्लाह ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान में इज़राइली सैन्य ठिकानों, बलों और वाहनों को निशाना बनाते हुए 17 अभियान चलाए। प्रेस टीवी ने बताया कि इन अभियानों में आठ ड्रोन हमले, पांच मिसाइल या रॉकेट हमले, एक तोपखाना हमला और एक निर्देशित मिसाइल प्रक्षेपण शामिल थे। समाचार एजेंसी के अनुसार, हिज़्बुल्लाह ने हमलों के दौरान दो “निम्र” सैन्य वाहन, दो मरकावा टैंक, एक बख्तरबंद वाहन और दो सैन्य बुलडोजर को निशाना बनाया। समूह ने यह भी दावा किया कि उसके लड़ाकों ने…

Read More

Pakistan Army पर बलूच युवकों को उठाकर ‘गायब’ करने के नए आरोप लगे।

बलूचिस्तान और कराची में जबरन गायब किए जाने के नए आरोप सामने आए हैं। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, परिवारों का दावा है कि पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग देर रात की कार्रवाइयों में तीन युवकों को अगवा कर लिया। बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, 18 वर्षीय उमर बलूच के रिश्तेदारों ने बताया कि 9 मई की तड़के केच जिले के दश्त कस्बे में उनके घर पर छापेमारी के दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया था। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी), अंतर-सेवा खुफिया (आईएसआई)…

Read More