US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, ‘स्किल’ और ‘सैलरी’ तय करेगी किस्मत

अमेरिका में काम करने की चाह रखने वाले विदेशी पेशेवरों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अब तक किस्मत के भरोसे चलने वाली H-1B वीज़ा लॉटरी व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है और उसकी जगह योग्यता व वेतन आधारित चयन प्रक्रिया लागू की जा रही है। इस फैसले का सीधा असर भारतीय प्रोफेशनल्स पर भी पड़ेगा, जो अमेरिका में H-1B वीज़ा धारकों का सबसे बड़ा वर्ग माने जाते हैं। बता दें कि मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की…

Read More

Ukraine के औद्योगिक केंद्र में विसैन्यीकृत क्षेत्र बनाने के लिए तैयार: Zelenskyy

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस के साथ युद्ध समाप्त करने की योजना के तहत देश के पूर्वी औद्योगिक केंद्र से सैनिकों को वापस बुलाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते मॉस्को भी क्षेत्र से पीछे हटे और यह इलाका एक विसैन्यीकृत क्षेत्र बन जाए, जिसकी निगरानी अंतरराष्ट्रीय बलों के हाथों में हो। जेलेंस्की के इस प्रस्ताव को डोनबास क्षेत्र के नियंत्रण को लेकर एक और संभावित समझौते के रूप में देखा जा रहा है, जो शांति वार्ता में प्रमुख अड़चन रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने…

Read More

बीच समुंदर अमेरिका ने दिखाई दादागिरी, वेनेजुएला के तेल टैंकर को किया जब्त

अमेरिका ने एक बार फिर ताकत के नक्शे में अंतरराष्ट्रीय कानून को रौंद दिया है। अमेरिका और वेनेजुला के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर आ चुका है। ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुला के खिलाफ सीधी सैन्य कारवाही जैसे कदम उठाते हुए एक और तेल टैंकर जब्त कर लिया है। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने खुद इस कारवाही की पुष्टि की है। दरअसल उन्होंने बताया है कि 20 दिसंबर की सुबह तड़के अमेरिकी तट रक्षक बल ने रक्षा विभाग के साथ मिलकर वेनेजुला के तट के पास एक तेल टैंकर को रोक लिया और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। यह वही तेल टैंकर था जो पहले वेनेजुला में खड़ा हुआ था। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों…

Read More

एक-एक कर कौन बांग्लादेश के छात्र नेताओं को ठोक रहा है

छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के कुछ दिनों बाद, सोमवार को बांग्लादेश में एक अन्य नेता को गोली मार दी गई। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित की पहचान मोतालेब शिकदर के रूप में हुई है, जिसे खुलना में हमलावरों ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अखबार ने सोनाडांगा मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (जांच) अनिमेष मंडल के हवाले से बताया उपद्रवियों ने सुबह करीब 11:45 बजे उसके सिर पर निशाना साधकर गोली चलाई और उसे गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि मोतलेब खतरे से बाहर हैं और गोली उनके कान के एक तरफ से…

Read More

यूक्रेन में पकड़े गए गुजरात के शख्स ने प्रधानमंत्री को भेजा मैसेज

गुजरात के मोरबी जिले के 23 वर्षीय युवक, जो कथित तौर पर रूस की ओर से लड़ने के आरोप में यूक्रेन की हिरासत में है, ने अपनी रिहाई के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है। अपने परिवार को भेजे गए वीडियो संदेशों में, उसने रूस में पढ़ाई या काम के लिए जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों को धोखाधड़ी से सावधान रहने की चेतावनी भी दी है। मोरबी निवासी साहिल मोहम्मद हुसैन माजोथी नाम का यह युवक इस साल अक्टूबर की शुरुआत में तब सुर्खियों में आया, जब यूक्रेनी अधिकारियों ने उसका एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह यूक्रेनी सेना…

Read More

भारत पर हमले के लिए तुर्की ने पाकिस्तान भेजा PNS Khaibar? अब होगी तबाही!

तुर्की अपना एमआईएल जीईएमपीएनएस खेबर युद्ध पोत अचानक पाकिस्तान को सौंप रहा है। भारत ने तुर्की की उसकी सबसे खराब समय में मदद की और आज की तारीख में वही देश भारत के खिलाफ मैदान में उतर आया है और लगातार भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है और पाकिस्तान को हथियारों की मदद कर रहा है जिससे वह भारत के साथ जंग लड़ सके और भारत को बर्बाद कर सके। दरअसल तुर्की ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ हाथ मिला लिया है भारत को टारगेट करने के…

Read More

वेनेजुएला को अमेरिकी सेना ने घेरा! मादुरो को अब पुतिन बचाएंगे?

डोनाल्ड ट्रंप ने अब वेनेजुएला के खिलाफ हमला बोलने की पूरी तैयारी कर ली है और युद्ध का ऐलान भी कर दिया है और ट्रंप के आगे अमेरिकी संसद पूरी तरीके से आ रही है क्योंकि कानून और संविधान उन्हें युद्ध का ऐलान करने की इजाजत नहीं देता। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के संविधान को कुचलकर वेनेजुएला पर हमला करने का ऐलान कर चुके हैं। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई में वेनेजुएला में ड्रग्स को लेकर डोनाल्ड ट्रंप एक्शन ले रहे हैं या फिर वहां के राष्ट्रपति से जो तानानी चल रही है ट्रंप की उनका तख्तापलट करवाने के लिए ट्रंप ने यह कदम उठाया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वेनेजुएला में आने-जाने वाले सभी…

Read More

Ukraine में क्रेमलिन के सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे: Putin

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि मॉस्को की सेना यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में आगे बढ़ रही है और क्रेमलिन के सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे। पुतिन ने अपने वर्षांत संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि रूसी सेनाओं ने ‘‘रणनीतिक पहल को पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया है’’ तथा वर्ष के अंत तक और अधिक लाभ प्राप्त होंगे। क्रेमलिन का आशय रूस की सरकार या सत्ता प्रतिष्ठान से होता है। वर्ष 2022 में संघर्ष के शुरुआती दिनों में, यूक्रेन की सेना ने रूस की…

Read More

मोदी-पुतिन की गीता वाली तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

पिछले 30 दिनों में भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए दस ट्वीट्स में से आठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैं, जिनका असर एक्स पर साफ नजर आ रहा है। एक्स के नए “मोस्ट लाइक्ड” फीचर के अनुसार, देश के शीर्ष दस सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट्स में किसी अन्य राजनेता का नाम नहीं है। इनमें से प्रधानमंत्री मोदी के उस पोस्ट को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली, जिसमें उन्होंने भारत यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हिंदू धर्मग्रंथ भगवद गीता की एक प्रति भेंट की थी। इस पोस्ट को 67 लाख लोगों ने देखा और 231 हजार लाइक्स मिले। उस पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा था राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं। एक अन्य…

Read More

Bangladesh में हो रहा भारी बवाल, भारत ने ले लिया तगड़ा एक्शन, 35 गिरफ्तार

एक तरफ बांग्लादेश में बवाल मचा हुआ है। चारों तरफ हिंसा, प्रदर्शन, आगजनी, बवाल बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश के हालात के मद्देनजर भारत पूरी तरह से चौकन्ना है और यही वजह है कि समुद्री क्षेत्र में भी भारत की निगरानी बढ़ी हुई है। लगातार बांग्लादेश में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत से भी एक बड़ा एक्शन लिया है। भारतीय समुद्री सीमाओं की रक्षा में तैनात भारतीय तटरक्षक बलों ने एक बड़ा ऑपरेशन किया और उसने एक बार फिर से अपनी सतर्कता…

Read More