अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे रविवार को फ्लोरिडा में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ होने वाली अपनी संभावित बैठक से पहले अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ जल्द ही बातचीत करने की उम्मीद कर रहे हैं। चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास जारी हैं। पॉलिटिको को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने रूसी नेता के साथ अपनी संभावित मुलाकातों पर भरोसा जताया और कहा कि वे निकट भविष्य में पुतिन से बात करने के लिए उत्सुक…
Read MoreCategory: विदेश
चीन की तिब्बत नीति पर सवाल, बिना आरोप हिरासत, कड़े नियम और भय का माहौल
प्रमुख बौद्ध धर्मगुरु चोगट्रुल दोरजे तेनज़िन की गिरफ्तारी के बाद, चीनी अधिकारियों ने अमदो गोलोग में तिब्बती समुदायों पर राजनीतिक दबाव बढ़ा दिया है। फायुल की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटनाक्रम ने तिब्बती क्षेत्रों में निगरानी और दमनकारी शासन के विस्तार की आशंकाओं को और तीव्र कर दिया है। फायुल के मुताबिक, मिनथांग मठ, ओसेल थेगचोग लिंग के मठाधीश और मिनथांग जातीय व्यावसायिक विद्यालय के प्रमुख चोगट्रुल दोरजे तेनज़िन को 4 दिसंबर को हिरासत में लिया गया था, लेकिन इसके हालात अभी स्पष्ट नहीं हैं। अभी तक कोई आधिकारिक आरोप…
Read Moreबॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े
एक कहावत तो आपने सुनी होगी कि चले तो चांद तक वरना शाम तक। यह बात अक्सर चीनी सामान को लेकर कही जाती है। भले ही चीन खुद को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक और सैन्य महाशक्ति कहता हो, लेकिन सच यह है कि उसके बनाए सामानों की गुणवत्ता पर आज भी दुनिया को भरोसा नहीं है। आपने देखा होगा कि हाल ही में बॉर्डर पर तनाव के दौरान जब पाकिस्तान ने चीनी मिसाइलें और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए हमला करने की कोशिश की थी, तो कैसे भारत…
Read Moreबांग्लादेश में 6 महीने में ईशनिंदा के बहाने हिंदुओं पर 71 हमले, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे
बांग्लादेश अल्पसंख्यक मानवाधिकार कांग्रेस (एचआरसीबीएम) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, जून से दिसंबर 2025 के बीच बांग्लादेश भर में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ ईशनिंदा के आरोपों से जुड़ी कम से कम 71 घटनाएं दर्ज की गईं। ये निष्कर्ष पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ भारत द्वारा वर्णित लगातार शत्रुता को लेकर बढ़ती चिंता के बीच आए हैं। एचआरसीबीएम की रिपोर्ट में रंगपुर, चांदपुर, चटोग्राम, दिनाजपुर, लालमोनिरहाट, सुनामगंज, खुलना, कोमिला, गाजीपुर, तंगेल और सिलहट सहित 30 से अधिक जिलों के मामलों का दस्तावेजीकरण किया गया है। मानवाधिकार समूहों का कहना…
Read More9 मई हिंसा मामलों में इमरान खान व बुशरा बीबी को राहत, कोर्ट ने जमानत अवधि बढ़ाई
पीटीआई संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की 9 मई की हिंसा से जुड़े मामलों और अन्य कई मामलों में अंतरिम जमानत बढ़ा दी। अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से या वीडियो लिंक के माध्यम से उपस्थित होने का निर्देश दिया। यह आदेश अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुहम्मद अफजल माजोका ने पारित किया, जिन्होंने जमानत की अग्रिम याचिकाओं पर सुनवाई की। इमरान खान और बुशरा बीबी की ओर से अधिवक्ता शम्सा कयानी पेश हुईं। हालांकि, डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व…
Read Moreअमेरिका में क्रैश हुआ नेवी का प्लेन, 5 की मौत, मचा भयंकर बवाल
अमेरिका के टेक्सास में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गैल्वेस्टन के पास मेक्सिको की नौसेना का एक छोटा विमान समुद्र में क्रैश हो गया। यह विमान किसी सैन्य ऑपरेशन पर नहीं बल्कि एक मेडिकल मिशन पर था। विमान में कुल आठ लोग सवार थे। जिनमें नौसेना के अधिकारी और आम नागरिक शामिल थे। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के मुताबिक इस हादसे में अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाकी लोगों का पता लगाने के लिए समुद्र में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन…
Read MoreUS H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, ‘स्किल’ और ‘सैलरी’ तय करेगी किस्मत
अमेरिका में काम करने की चाह रखने वाले विदेशी पेशेवरों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अब तक किस्मत के भरोसे चलने वाली H-1B वीज़ा लॉटरी व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है और उसकी जगह योग्यता व वेतन आधारित चयन प्रक्रिया लागू की जा रही है। इस फैसले का सीधा असर भारतीय प्रोफेशनल्स पर भी पड़ेगा, जो अमेरिका में H-1B वीज़ा धारकों का सबसे बड़ा वर्ग माने जाते हैं। बता दें कि मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की…
Read MoreUkraine के औद्योगिक केंद्र में विसैन्यीकृत क्षेत्र बनाने के लिए तैयार: Zelenskyy
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस के साथ युद्ध समाप्त करने की योजना के तहत देश के पूर्वी औद्योगिक केंद्र से सैनिकों को वापस बुलाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते मॉस्को भी क्षेत्र से पीछे हटे और यह इलाका एक विसैन्यीकृत क्षेत्र बन जाए, जिसकी निगरानी अंतरराष्ट्रीय बलों के हाथों में हो। जेलेंस्की के इस प्रस्ताव को डोनबास क्षेत्र के नियंत्रण को लेकर एक और संभावित समझौते के रूप में देखा जा रहा है, जो शांति वार्ता में प्रमुख अड़चन रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने…
Read Moreबीच समुंदर अमेरिका ने दिखाई दादागिरी, वेनेजुएला के तेल टैंकर को किया जब्त
अमेरिका ने एक बार फिर ताकत के नक्शे में अंतरराष्ट्रीय कानून को रौंद दिया है। अमेरिका और वेनेजुला के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर आ चुका है। ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुला के खिलाफ सीधी सैन्य कारवाही जैसे कदम उठाते हुए एक और तेल टैंकर जब्त कर लिया है। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने खुद इस कारवाही की पुष्टि की है। दरअसल उन्होंने बताया है कि 20 दिसंबर की सुबह तड़के अमेरिकी तट रक्षक बल ने रक्षा विभाग के साथ मिलकर वेनेजुला के तट के पास एक तेल टैंकर को रोक लिया और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। यह वही तेल टैंकर था जो पहले वेनेजुला में खड़ा हुआ था। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों…
Read Moreएक-एक कर कौन बांग्लादेश के छात्र नेताओं को ठोक रहा है
छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के कुछ दिनों बाद, सोमवार को बांग्लादेश में एक अन्य नेता को गोली मार दी गई। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित की पहचान मोतालेब शिकदर के रूप में हुई है, जिसे खुलना में हमलावरों ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अखबार ने सोनाडांगा मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (जांच) अनिमेष मंडल के हवाले से बताया उपद्रवियों ने सुबह करीब 11:45 बजे उसके सिर पर निशाना साधकर गोली चलाई और उसे गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि मोतलेब खतरे से बाहर हैं और गोली उनके कान के एक तरफ से…
Read More