सिविल डिफेंस प्रयागराज द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

आज दिनांक 22 दिसंबर, 2025 को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में सिविल डिफेंस प्रयागराज द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा नागरिक सुरक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सत्र प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण द्वारा किया गया। सिविल डिफेंस के प्रशिक्षित एवं दक्ष स्वयंसेवक हर परिस्थिति में निस्वार्थ भाव के साथ काम करते हुए लोगो की करेंगे सहायता:: सिविल डिफेंस के कार्यों के बारे में लोगो को जानकारी दें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सिविल डिफेंस के…

Read More

माघ मेला के दौरान बेहतर आपदा प्रबंधन के उद्देश्य से महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय संगोष्ठी सह टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन

प्रयागराज 22 दिसम्बर उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दिनांक 22-23, दिसंबर 2025 को कोबरा ऑडिटोरियम, न्यू कैंट, जनपद प्रयागराज में भीड़ प्रबंधन तथा 03 संवेदनशील आपदाओं-डूबना, शीतलहर एवं अग्नि दुर्घटना विषय पर सिम्पोजियम एवं टेबलटॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिवस में टेक्निकल सेशन एवं द्वितीय दिवस में 26 जनपदों के अधिकारियों के साथ टेबल टॉप एक्सरसाइज किया जा रहा है। संगोष्ठी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, पी.वी.एस.एम, ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम, (से.नि.) एवं लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत, पी.एस.एम, ए.वी.एस.एम,…

Read More

दो दिवसीय संरक्षा ऑडिट के पहले दिन संरक्षा ऑडिट टीम ने किया कानपुर – इटावा खंड का निरीक्षण

प्रयागराज मण्डल की संरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 22.12.2025 को रेलवे संरक्षा ऑडिट टीम द्वारा प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी/उत्तर मध्य रेलवे, श्री जे. सी. एस. बोरा के नेतृत्व में कानपुर-इटावा खंड का विस्तृत निरीक्षण किया । संरक्षा ऑडिट टीम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (मॉनिटरिंग), मुख्य सिग्नल इंजीनियर, मुख्य इंजीनियर (पी एंड डी), मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक शामिल रहे ।ऑडिट के दौरान पटरियों की स्थिति, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, पुलों…

Read More

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत हो रहे एएसडी मतदाताओं के पुर्नसत्यापन व मैपिंग के कार्यों की प्रगति एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ के द्वारा…

Read More

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन

प्रयागराज। विद्यालय के सरस्वती सभागार में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि परमपूज्य महन्त राधा माधव दास जी महाराज, निम्बार्क आश्रम, मुख्य वक्ता शिव प्रकाश जी, विशिष्ट अतिथि अर्चना शुक्ला, दुर्गेश दुबे, सतीश कुमार गुप्त , अनिलबाबू जायसवाल , सुरेश श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र तिवारी जी एवं सकल हिन्दू समाज के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मातृ शक्ति, क्षेत्र के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Read More

क्रिसमस ट्री सजाने का प्रो तरीका! बिना किसी मदद के घर पर ऐसे सजाएं अपना ट्री

क्रिसमस का त्योहार नजदीक आ चुका है और पूरी दुनिया साल का आखिरी त्योहार मनाने के लिए जगमगा रही है। क्रिसमस के साथ क्रिसमस ट्री सजाने का काम लोगों को सबसे मुश्किल लगता है। चाहे ट्री बड़ा हो या छोटा, हालांकि आप कई तरीके से इसे बिना किसी प्रोफेशनल मदद के पेड़ को सजा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं क्रिसमस ट्री को एकदम प्रो तरीके से कैसे सजाएं। ट्री को फुलाना याद रखें इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी सजावट लगाने से पहले, पेड़ को फुलाना बहुत ज़रूरी है। पेड़ को फुलाने में अच्छा-खासा समय बिताएं और पहले से लाइट्स चेक कर लें कि वे काम कर रही हैं या नहीं। वैसे आपको यह काम काफी बोरिंग लगेगा, लेकिन ये काफी जरुरी है, क्योंकि ये पूरे ट्री सजाने के तरीके को बदल सकेगा। ट्री सजाने के लिए मालाएं पहले लगाएं अगर आप किसी भी तरह की माला लगाने की सोच रहे हैं, चाहे वह मोतियों वाली हो या पॉमपॉम वाली, तो उन्हें सबसे पहले लगाएं। अगर आप माला को काटकर टुकड़ों में लगाते हैं, बजाय इसके कि उसे पूरे पेड़ पर गोल-गोल लपेटें, तो इससे आपका बहुत समय बचेगा। अपनी थीम/स्टाइल को चूज करें लाइट्स और माला लगाने के बाद, एक थीम या स्टाइल चुनना जरूरी है। एक बार जब आप कोई थीम तय कर लेते हैं, तो अब बारी है एक कलर पैलेट चुनने की जो उसे जिंदा कर दे। चाहे आप ट्रेंडी रेड बो स्टाइल अपनाना चाहें या पारंपरिक लाल और गोल्डन ट्री वाला स्टाइल, सजावट शुरू करने से पहले अपना स्टाइल चुन लें।   रिबन लगाएं   क्रिसमस ट्री को डेकोरेटिव रिबन से सजाना हाल के सालों में सबसे बड़े ट्रेंड्स में से एक रहा है। आप पूरे पेड़ के लिए एक ही स्टाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं या ज्यादा इम्पैक्ट बनाने के लिए अलग-अलग रिबन स्टाइल और टेक्सचर का इस्तेमाल कर…

Read More

लाखों रुपये की सैलरी वाली नौकरी! बिना परीक्षा के होगा चयन, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी पाने का सपना अब पूरा होगा। अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने नई भर्तियां निकाली हैं। दरअसल, अलग-अलग विभागों में भर्ती के लिए आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर भर्ती करें। इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि, आरएमडी, डीआईटी, डीईएआर, डीओआर और डीडीएमएबीआई जैसे विभागों में नाबार्ड की ओर से भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में बेहतर सैलरी दी जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 जनवरी 2025 है। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट nabard.org के जरिए उम्मीदवारों को आवेदन का लिंक आपको मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि कैसे आवेदन करें। कौन कर…

Read More

उत्तर प्रदेश पुलिस SI ASI पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरु हुए

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ( क्लर्क/अकाउंट्स) एवं पदों भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है, जिसके के लिए अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से uppbpb.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। अन्य किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जानें पात्रता और मापदंड एसआई और एएसआई क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य।…

Read More

जल्द जारी होंगे दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक होने वाली परीक्षा के लिए UGC–नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) दिसंबर 2025 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करेगी। परीक्षा में दस दिन से भी कम समय बचा है, इसलिए उम्मीदवार UGC NET दिसंबर 2025 के एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि, UGC NET दिसंबर परीक्षा 31 दिसंबर 2025 और 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश भर में 85 विषयों के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, सुबह की शिफ्ट 9 बजे से 12 बजे तक और…

Read More

Google का नया दांव: तेज, सस्ता और पावरफुल Gemini 3 Flash, OpenAI की बढ़ी मुश्किलें

आज गूगल ने अपने नए, तेज एआई मॉडल Gemini 3 Flash की लॉन्चिंग की है। आपको बताते चले कि यह मॉडल पिछले महीन आए Gemini 3 पर आधारित है और इसे खास तौर पर तेज, किफायती और बड़े वॉल्यूम के काम के लिए तैयार किया हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसे वर्कहाउस मॉडल बताया है। गूगल अब Gemini 3 Flash को Gemini एप में ग्लोबली डिफॉल्ट मॉडल और गूगल सर्च के लिए एआई मोड में डिफॉल्ट बना रहा है। लेकिन यूजर्स चाहे तो मैथ्स और कोडिंग जैसे मुश्किल सवालों के लिए Gemini 3 Pro को मैन्युअली चूज कर सकते हैं। बेंचमार्क में दमदार प्रदर्शन Gemini 3 Flash ने कई मुख्य बेंचमार्क में शानदार प्रदर्शन किया है। जैसे कि Humanity’s Last Exam बेंचमार्क पर बिना टूल के इस्तेमाल के 33.7% स्कोर किया। इसके अलग-अलग डोमेन में विशेषज्ञता का परीक्षण करने के लिए बनाया गया है। इसकी…

Read More