सिविल डिफेंस प्रयागराज द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

आज दिनांक 22 दिसंबर, 2025 को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में सिविल डिफेंस प्रयागराज द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा नागरिक सुरक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सत्र प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण द्वारा किया गया।

सिविल डिफेंस के प्रशिक्षित एवं दक्ष स्वयंसेवक हर परिस्थिति में निस्वार्थ भाव के साथ काम करते हुए लोगो की करेंगे सहायता::

सिविल डिफेंस के कार्यों के बारे में लोगो को जानकारी दें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सिविल डिफेंस के साथ जोड़ें।
प्रयागराज 22 दिसम्बर।
अपर पुलिस आयुक्त( मुख्यालय) एन कोलांची तथा माननीय महापौर गणेश प्रसाद केसरवानी तथा अपर जिलाधिकारी (नगर )सत्यम मिश्रा ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण द्वारा किया सिविल डिफेंस सात दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन ,सिविल डिफेंस प्रयागराज के कुल 360 प्रतिभागी सदस्य स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जिनको संबंधित अतिथि गण द्वारा प्रशिक्षण फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र तथा ट्रेंनिंग माड्यूल बैग देकर उत्साह वर्धन किया गया ,प्रथम सत्र का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें प्रति दिवस की भांति इतनी शक्ति हमें देना दाता एवं वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत द्वारा सत्र का प्रारंभ किया गया इसके पश्चात नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जीवन की राह विषय पर स्वयंसेवकों को विभिन्न सामाजिक दायित्वों का बोध कराया गया तथा एक लघु फिल्म के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जीव संरक्षण का संदेश दिया गया द्वितीय सत्र में महापौर द्वारा अपने उद्बोधन में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई तथा आयोजित प्रशिक्षण सत्र के महत्व के बारे में कहा कि आप सभी समाज के पथ प्रदर्शक हैं आगामी माघ मेला में महाकुंभ की भांति आप भरपूर सहयोग करेंगे यह प्रशिक्षण आपके सामाजिक जीवन उत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक है आप एक कुशल पथ प्रदर्शक होंगे अपर पुलिस आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय एन कोलांची द्वारा प्रशिक्षण सत्र में अपने उद्बोधन में कहा गया कि 360 प्रशिक्षित सदस्य अपने साथ 5 व्यक्तियों को जोड़ें तो यह संख्या हजारों में हो जाएगी और आपके द्वारा एकत्र की गई इंटेलिजेंस ,भीड़ नियंत्रण तथा भीड़ के मार्गदर्शन एवं उनके जन सहयोग के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण होगा जिनके द्वारा वरिष्ठ सदस्यों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्रा द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सिविल डिफेंस का सात दिवसीय प्रशिक्षण पहले दिन और समापन सत्र में निश्चित रूप से आपके क्षमता निर्माण एवं चरित्र निर्माण में सहयोगी सिद्ध होगा जिसका प्रत्यक्ष लाभ समाज को मिलेगा जिनके द्वारा परीक्षा एवं फीडबैक के उपरांत समस्त शेष प्रतिभागियों को ट्रेंनिंग माड्यूल एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह, शाल देकर चीफ वार्डन अनिल कुमार द्वारा स्वागत किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डिप्टी चीफ वार्डन संजीव कुमार बाजपेई तथा वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी ने किया कार्यक्रम का संचालन उप नियंत्रक नीरज मिश्रा एवं रौनक गुप्ता डिविजनल वार्डन (नगर)ने किया प्रशिक्षण सत्र के समापन के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) द्वारा उप नियंत्रक एवं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक तथा चीफ वार्डन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रशिक्षण सत्र के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में सर्वश्री एन कोलांची, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) महापौर गणेश प्रसाद केसरवानी अपर जिलाधिकारी( नगर) सत्यम मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा , चीफ वार्डन अनिल कुमार, डिप्टी चीफ वार्डन संजीव कुमार, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी, डिवीजनल वार्डन( नगर) रौनक गुप्ता सहित विभिन्न प्रखंडों के सहायक एवं वरिष्ठ सदस्य तथा 360 प्रतिभागी सदस्य स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

Leave a Comment