लवलेश मिश्र
कलात्मक चौकियों ने राम भक्तों का मनमोहा
चकाचौंध रोशनी से मेला क्षेत्र जगमगाया
विजय दशमी का दशहरा पर्व बडी धूमधाम के साथ मनाया गया मेले में भगवान श्री राम का
अलौकिक दर्शन को प्राप्त करने के लिए लाखों राम भक्तो की भीड़ उमड़ी रही और भक्तों के द्वारा राजा रामचंद्र की जय की जयकारे से पूरा मुट्ठीगंज दशहरा मेला का क्षेत्र गूंज उठा, पथरचट्टी रामलीला कमेटी के द्वारा निकाले गए भव्य राम दल का
आर्य कन्या चौराहा, मुट्ठीगंज चौराहा, रामभवन चौराहा, बहादुर गंज, ऊंचा मंडी,चौक क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। राम दल में दर्जनों राम चरित्र प्रसंग पर आधारित चौकियां शामिल हुई और भक्तों का मनमोह लिया और रोशनी कमेटियों के मंचों के द्वारा सभी चौकियों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह ने सभी चौकियों को समिति के स्वागत मंच से 5100 रूपये और राम दरबार का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।
और मुट्ठीगंज चौराहे पर श्री सहयोग व्यापार मंडल रोशनी कमेटी, श्री मुट्ठीगंज गंज रोशनी कमेटी, न्यू बाल संघ रोशनी कमेटी,बाल संघ रोशनी कमेटी,के द्वारा शानदार लाइटिंग से 50 फीट का स्वागत गेट बनाया गया जिसे देखने के लिए मुट्ठीगंज चौराहे पर भक्तों की भीड़ सुबह 6 बजे तक उमड़ी रही।
मेले में रामायण के प्रसंगों पर आधारित,कालनेमी की चतुराई,जटाऊ उद्धार,केवट प्रसंग,विष्णु जी के दस अवतार,लंका दहन,लंकनी वध,कर लंका में किए प्रवेश हनुमान,राम लक्ष्मण का भक्त शबरी के आश्रम में आना,केवट द्वारा राम लक्ष्मण माता सीता को गंगा पार कराना, श्री राम के द्वारा शापित अहिल्या का उद्धार,श्री राम के द्वारा कुंभकरण का वध ,आदि प्रसंगों पर दर्जनों कलात्मक शामिल रही ।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी,सांसद उज्जवल रमण सिंह, महापौर गणेश केसरवानी विधायक हर्ष वर्धन वाजपेई सेंगोल युनिवर्सिटी के चांसलर डा उदय प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता विजय मिश्रा,शिव सेना प्रांत अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने सभी को स्वागत मंच से दशहरे की बधाई दी।
राम दल के स्वागत में, सतीश चंद्र केसरवानी उमेश चंद्र केसरवानी दादा, राजकुमार गुड, राजेश केसरवानी, पूर्व पार्षद विजय वैश्य, रमेश चंद्र केसरवानी,विकास केसरवानी, हिमांशु अग्रहरि, शिवबाबू अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, आदि ने अपने स्वागत मंचों से रोशनी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया