रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा का निरंतर प्रयास किया जाता है

गोरखपुर, 21 अक्टूबर, 2026ः रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर- पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है। 19 अक्टूबर, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल छपरा को गाड़ी संख्या 15136 में 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन छपरा को सुपुर्द किया गया। 19 अक्टूबर, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल देवरिया सदर को गाड़ी संख्या-11047 में 05…

Read More

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर, 21 अक्टूबर, 2026ः भारतीय रेल पर 02 से 31 अक्टूबर, 2026 तक स्वच्छता हेतु चलाये जा रहे ‘विशेष अभियान 6.0‘ के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में, महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर 22 अक्टूबर, 2026 को 11.00 बजे से गोरखपुर जं. स्टेशन पर रेल यात्रियों से ‘जन संवाद‘ करेंगे, जिसमें रेल यात्रियों से स्वच्छता के बारे में उनके विचार एवं सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे। विदित है कि रेलवे परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़…

Read More

आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है

गोरखपुर, 21 अक्टूबर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों में 10 नवम्बर, 2026 तक के लिये 21 अक्टूबर, 2026 को सायं बर्थ की उपलब्धता निम्नवत है। – छपरा से चलने वाली 05085 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल त्यौहार विशेष गाड़ी में 27 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 95, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 332 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 112 बर्थ; 03 नवम्बर, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी…

Read More

चण्डीगढ़-बरौनी-चण्डीगढ़ वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन चण्डीगढ़ से 23 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक

गोरखपुर, 21 अक्टूबर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04536/04535 चण्डीगढ़-बरौनी-चण्डीगढ़ वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन चण्डीगढ़ से 23 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा बरौनी से 25 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को 06 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 04536 चण्डीगढ़-बरौनी साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 23 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चण्डीगढ़ से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अम्बाला कैंट…

Read More

पूर्वोत्तर रेलवे पर रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य को प्राथमिकता

गोरखपुर, 21 अक्टूबर, 2026ः रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं आवासीय कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, टैप, फिल्टर, वितरण बिंदुओं तथा पाइप लाइनों की निरन्तर निगरानी एवं रखरखाव के कार्य को प्राथमिकता दी गई है। रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों/स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा पेयजल को सुरक्षित बनाने हेतु अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु संवर्धन परीक्षण एवं रासायनिक विश्लेषण नियमित रूप से किये जा रहे हैं। रेल यात्रियों और कर्मचारियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना रेल…

Read More

पथरचट्टी रामलीला कमेटी का राम दल का किया भव्य स्वागत

लवलेश मिश्र कलात्मक चौकियों ने राम भक्तों का मनमोहा चकाचौंध रोशनी से मेला क्षेत्र जगमगाया विजय दशमी का दशहरा पर्व बडी धूमधाम के साथ मनाया गया मेले में भगवान श्री राम का अलौकिक दर्शन को प्राप्त करने के लिए लाखों राम भक्तो की भीड़ उमड़ी रही और भक्तों के द्वारा राजा रामचंद्र की जय की जयकारे से पूरा मुट्ठीगंज दशहरा मेला का क्षेत्र गूंज उठा, पथरचट्टी रामलीला कमेटी के द्वारा निकाले गए भव्य राम दल का आर्य कन्या चौराहा, मुट्ठीगंज चौराहा, रामभवन चौराहा, बहादुर गंज, ऊंचा मंडी,चौक क्षेत्र में भव्य…

Read More

स्नातक चुनाव मतदान को लेकर भाजपा ने तैयार किया ब्लू प्रिंट

लवलेश मिश्र 23 तारीख शुक्रवार को इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक क्षेत्र के तहत होने वाले मतदान को लेकर भाजपा ने ब्लू प्रिंट तैयार किया है। भाजपा जिला मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा ने बताया कि अधिक से अधिक मतदान को लेकर संगठन के स्थानीय दिग्गज नेताओं, क्षेत्र, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की पूरी टीम सक्रिय है। निवर्तमान प्रदेश महामंत्री एवं वर्तमान में एमएलसी अनूप गुप्ता को प्रदेश नेतृत्व ने समन्वयक के रूप में पिछले कई दिनों से प्रयागराज में तैनात किया है। संगठनात्मक रूप से स्नातक चुनाव के सह संयोजक…

Read More

स्नातक चुनाव में बोगस एवं डुप्लीकेट मतदाताओं को मतदान से रोकने को लेकर दिया ज्ञापन

लवलेश मिश्र 23 तारीख को होने वाले इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में फर्जी मतदाताओं को मतदान से रोकने को लेकर भाजपा नेताओं ने इलाहाबाद झांसी निर्वाचन क्षेत्र अधिकारी प्रयागराज को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। निर्वतमान भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि इस निर्वाचन खंड में प्रभावशाली स्नातक नेताओं द्वारा दो से तीन बार एक ही नाम के मतदाता बनाए गए हैं। 24 वर्ष से कम आयु का कोई भी व्यक्ति स्नातक चुनाव में वोट देने का…

Read More

जुए के अड्डे पर बर्रा पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार

कानपुर-अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बर्रा पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने एक मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 8 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता के कुशल निर्देशन में और थाना प्रभारी बर्रा के नेतृत्व में की गई गोल्डी कन्स्ट्रक्शन के पीछे खाली पड़े केडीए प्लाट, चौकी क्षेत्र जनता नगर, थाना बर्रा से किया गिरफ्तार…

Read More

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कानपुर कनेक्शन, ददरापुर कठा गांव में जुटी पुलिस

कानपुर-बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार की गई सीतापुर निवासी महिला राधा का सीधा कनेक्शन कानपुर से सामने आया है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने कानपुर के दादारपुर कटहा गाँव पहुंचकर महिला से जुड़े पारिवारिक और सामाजिक संबंधों की गहन छानबीन शुरू कर दी है पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला राधा का संबंध दादारपुर कटहा…

Read More