प्रयागराज में आयोजित जूनियर एनबीए नेशनल 3×3 अंडर-14 प्रतियोगिता में एक ऑल-स्टार टीम का गठन किया गया है, जो दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेगी।
प्रयागराज ऑल-स्टार टीम:
लड़के:
1. आयुष कुमार – सनबीम सनसिटी बॉयज़ टीम ए
2. आयुष कुमार सिंह – जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल बॉयज़ टीम ए
3. दीपक सोनकर – जेएलएम गायत्री विद्यापीठ राजस्थान बॉयज़ टीम ए
4. साहिल कुमार – शीट पब्लिक स्कूल बॉयज़ टीम ए
लड़कियां:
1. रॉली चौरसिया – विद्याज्ञान स्कूल गर्ल्स टीम ए
2. वंशिका पाडिया – प्रभात विद्या भारती हाई स्कूल गर्ल्स टीम ए
3. पावनी कोडापे – दिल्ली पब्लिक स्कूल गर्ल्स टीम बी
4. यशिका मखीजा – होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कापा गर्ल्स टीम ए.
यूरोप से आए अंतरराष्ट्रीय कोच श्री फर्नांडो ने अपना अनुभव साझा किया और कोचों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन भी किया, जिसमें कोचों को बहुत कुछ सीखने को मिला और बच्चों ने भी बास्केटबॉल की कई बारीकियां सीखीं।
जूनियर एनबीए नेशनल 3v3 के बैनर तले आयोजित बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लीग चरण में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
लीग मैचों के परिणामों के आधार पर, यूरोप से श्री फर्नांडो द्वारा लड़कों और लड़कियों की एक टीम का चयन किया गया, जो एनबीए नेशनल में भाग लेगी।
3×3 अंडर-14 प्रतियोगिता में एक ऑल-स्टार टीम का गठन