हर महिला अक्सर परेशान रहती है सुबह नाश्ते में क्या बनाएं। कई बार तो यह सोचने में घंटे लग जाते हैं कि क्या ब्रेकफास्ट में बनाएं। जब कुछ समझ नहीं आता तो लोग पास्ता, पराठा या पोहा बनाकर काम चलाते हैं, लेकिन अब वीकेंड को खास बनाना चाहते हैं, तो कुछ नया और अलग बनाने को करता है। वीकेंड को खास बनाने के लिए घर पर ही कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का जरुर बनाएं। अब इस वायरल रेसिपी को जरुर ट्राई करें। ‘कानपुर की खास पकौड़ी’ को आप ब्रेकफास्ट में जरुर बनाएं। आइए आपको बताते हैं इसे कैसे बनाएं।
आलू-पोहा पकौड़ी रेसिपी
– पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू उबालें।
– यदि आलू पहले से उबले हुए हैं, तो उन्हें छीलकर मैश कर लें।
– अब इसमें उबली हुई मटर और 1 कप पोहा डालकर मिलाएं।
– इस मिश्रण में बारीक कटी हुई मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, चाट मसाला, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं, जिससे कोई गांठ न रहे।
– दूसरी तरफ एक कटोरे में आधी कटोरी बेसन लेकर उसमें हल्का, अजवाइन और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
– इसके बाद मिश्रण से छोटे-छोटे गोले आकार के बॉल्स बनाकर एक थाली में रख लें।
– अब मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
– फिर तैयार की हुई बॉल को बेसन के पेस्ट में डुबोकर गरम तेल में डालें।
– गैस को धीमा करके गोल्डन ब्राउन होने तक पकौड़े को तलें।
– आखिर में पकौड़े को निकालकर टिशू में रखें।
– तेल सोख लेने के बाद लाल, हरी चटनी और चाय के साथ सर्व करें।