Saraswati Puja पर पाएं अखंड सौभाग्य, राशि अनुसार करें इन खास चीजों का दान, बरसेगी कृपा

बसंत पंचमी हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है, जो माघ महीने में मनाया जाता है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है जो विद्या, बुद्धि और कला की देवी मानी जाती हैं। इस दिन लोग पीले वस्त्र पहनते हैं और पीले फूल व मिठाइयां अर्पित करते हैं। इस बार यह पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विशेष पूजा होती है। किसान इस दिन नई फसल की खुशी मनाते हैं। बसंत पंचमी से प्रकृति में हरियाली और उत्साह का संचार होता है। बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या, बुद्धि और रचनात्मकता की देवी माता सरस्वती को समर्पित होता है और यदि आप इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करना शुभ होता है। अगर आप राशि के अनुसार दान करती हैं तो इसके पूर्ण फल आपके जीवन में दिखाई देंगे। आइए आपको बताते हैं बसंत पंचमी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

 

मेष राशि

 

मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और यदि आप इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने के साथ किसी जरुरतमंद को लाल वस्त्रों का दान करती है तो आपके लिए बहुत फलदायी माना जाता है। इस दिन माता सरस्वती को पीले या नारंगी फूल चढ़ाएं और जरुरतमंदों को लाल चीजों, लाल वस्त्रों, गुड़ और लाल धातु का दान करना श्रेष्ठ माना जाता है।

 

वृषभ राशि

 

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। अगर आप बसंत पंचमी के दिन सफेद वस्त्र धारण करें और जरुरतमंदों को सफेद अनाज जैसे चावल, चीनी का दान करें और साथ ही जरुरतमंदों को सफेद वस्त्र दान करें। ऐसा करने से जीवन में शुभ फल मिलते हैं।

 

मिथुन राशि

 

इस राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन हरी चीजों जैसे हरे अनाज का दान करना चाहिए। यदि इस दिन हरी मूंग दाल का दान करती हैं, यह आपके लिए अत्यंत फलदायी हो सकता है। यही नहीं आप हरे वस्त्रों का दान कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी शुभ होगा।

 

कर्क राशि

 

कर्क राशि के जातक को बसंत पंचमी के दिन सफेद अनाज या उससे बनीं चीजों का दान करना चाहिए। आप इस दिन चावल की खीर बनाकर उसका दान करें। आप इस दिन दूध, दही का दान भी कर सकती हैं जो आपके लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि आप इस दिन जरुरतमंदों को सफेद वस्त्रों का दान करें तो यह भी काफी फलदायी माना जाता है।

 

सिंह राशि

 

सिंह राशि के लोगों को जरुरतमंदों को पीले फलों या मिठाई का दान करना चाहिए। इसके साथ ही आप इस दिन तांबे के बर्तनों का दान कर सकती हैं।

 

 कन्या राशि

 

कन्या राशि वालों के लिए बसंत पंचमी के दिन विशेष रूप से विद्या से जुड़ी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन यदि आप विद्यार्थियों को किताबें, पेन, पेंसिल या कॉपियां दान करें, तो इससे माता सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी। इसके साथ ही  ज्ञान व बुद्धि में वृद्धि होती है।

 

तुला राशि

 

तुला राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन सफेद और पीली मिठाई का दान करें और इसके साथ ही पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए।

 

वृश्चिक राशि

 

वृश्चिक राशि के जातक बसंत पंचमी के दिन पीली दाल और चावल की खिचड़ी का दान करना शुभ हो सकता है। इसके साथ ही आप पीले फलों का दान करें।

 

 धनु राशि

 

धनु राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र, हल्दी, चना दाल और धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए। इससे ज्ञान- वृद्धि होती है और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है।

 

मकर राशि

 

मकर राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी पर दान का विशेष महत्व होता है। इस शुभ दिन पर ऊनी वस्तुएं जैसे कंबल या रजाई दान करना लाभकारी माना जाता है। साथ ही पीले रंग के वस्त्रों का दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

 

कुंभ राशि

 

कुंभ राशि के लिए बसंत पंचमी के दिन नीले वस्त्र, कंबल और सरसों का तेल दान करना शुभ है। इससे समाज में मान्यता मिलती है और नए अवसर प्राप्त होते हैं।

 

 मीन राशि

 

मीन राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन पीली मिठाई, केले और धार्मिक ग्रंथों का दान करें। इससे मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मनोबल बढ़ता है।

Related posts

Leave a Comment