कौशांबी नेवादा 24 तारीख दिन शनिवार को समूचे प्रदेश में जिले स्तर पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया
यह कौशांबी ही नहीं अपितु उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर उत्सव के रूप में मनाया गया इस शुभ अवसर पर जिले के समूचे ग्राम प्रधान आशा आंगनबाड़ी एवं अन्य विभागों के कार्यकर्ताओं को जिला अधिकारी कौशांबी द्वारा उनके अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
समूचे जिले में प्रधानों के रूप में पांच प्रधानों को यह सम्मान प्राप्त हुआ जानकारी के मुताबिक कौशाम्बी जिले के नेवादा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा पेरई प्रधान अपने अच्छे कामों एवं ईमानदारी के लिए राम प्रकाश साहू को यह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिलाधिकारी कौशांबी ने कहा कि आपके द्वारा किए गए प्रत्येक कार्य सराहनी है उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में ईमानदारी और मेहनत को सर्वोपरि रखना चाहिए उन्होंने कहा कि यह देश आपका का है और इसे सुचार रूप से चलाने का दायित्व भी हम सब लोगों के ऊपर हैं यह प्रशस्ति पत्र ग्राम प्रधान के उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रदान किया गया
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा जिला अधिकारी कौशांबी अमित पाल मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रधानों को मिला प्रशस्ति पत्र जिला अधिकारी दिया गया प्रमाण पत्र