प्रयागराज । माघ मेला क्षेत्र हर्ष वर्धन मार्ग स्थित लाल बाबा फाउंडेशन शिविर के संस्थापक ने जन संबोधन आयोजन के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय संत एवं मां वैष्णो देवी के विशेष कृपा पात्र श्री श्री १००८ लाल बाजा महाराज हिन्दू राष्ट्र के निर्माण के उद्देश्य से आज भव्य शोभा यात्रा निकालेंगे । इस यात्रा में बड़े साधु संत जगतगुरु व हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु भी सम्मिलित होंगे । यह यात्रा रविवार आज दिन में 10:30 बजे श्री श्री १००८ लाल बाबा फाउंडेशन शिविर, सेक्टर 6, ओल्ड 6.1. मार्ग, हर्षवर्धन मार्ग चौराहे से 100 मीटर रेलवे ब्रिज की तरफ से ओल्ड 6.1. मार्ग तुलसी चौराहे से होते हुए त्रिवेणी मार्ग पुल नं 2 से बड़े हनुमान मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी । यात्रा की सुरक्षा को लेकर मेला प्रशासन ने विशेष प्रबन्ध किये है, भारी सुरक्षा बल के बीच भव्य शोभा यात्रा में कई गणमान्य व्यक्ति भी सामिल होंगे । कार्यक्रम को लेकर आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में श्री श्री १००८ लाल बाबा स्वामी अजया नन्द महाराज सद गृहस्थ संत अंतर्रास्ट्रीय ज्योतिषी) ने शंकराचार्य के स्नान को लेकर हुए विवाद पर कहा कि संत रूप में वह सभी का सम्मान करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं एक महान संत हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश में धर्म, सुशासन और राष्ट्रवाद को नई दिशा दी है। उनके प्रति मेरे मन में पूर्ण सम्मान है। परंतु मेरा जीवन पथ राजनीति से नहीं , आध्यात्मिक साधना और सामाजिक सेवा से जुड़ा है । मैं सद्गृहस्थ संत हूं जिसका कर्तव्य समाज को जोड़ना है न कि विभाजित करना।श्रधालुओं के लिए सुविधा का विशेष प्रबंध किये है, सुविधा के साथ साथ मेला प्रशासन का भी सहयोग करें, शंकराचार्य का पद एक आदर्श का पद है हम इस मुद्दे पर कुछ भी कहने में असमर्थ है।
भव्य शोभा यात्रा के मार्ग दर्शक काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज के विशेष सहयोग से आयोजित इस यात्रा के बड़े हनुमान के मंदिर के पहुंचने के बाद मंदिर के गर्भ गृह में श्री श्री १००८ लाल बाबा महाराज के कर कमलों द्वारा विशेष पूजन व् आरती का कार्यक्रम होगा, इसके बाद विश्व शांति व सामाजिक समरसता को लेकर श्री श्री १००८ लाल बाबा महाराज सभी श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे, श्री श्री १००८ लाल बाबा महाराज ने प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ व् मेला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को लेगल आभार जताया है
1008 लाल बाबा फाउंडेशन शिविर से आज निकालेंगे भव्य शोभा यात्रा