तेज आंधी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हवाओं की रफ्तार मंद पड़ते ही चिलचिलाती धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इससे दोपहर तक लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया।मौसम विशेषज्ञ डॉ. शैलेष राय के अनुसार आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी। छह दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी और उमस हावी रहेगी। आमतौर पर ऐसा मौसम जून में देखने को मिलता है। इस बार पश्चिम के कुछ इलाकों में बारिश होने की वजह से उमस भरे मौसम का अनुमान लगाया जा रहा है।
17 मई से शुरू होगी भीषण गर्मी, 46 तक पहुंचेगा पारा, आंधी तूफान के बाद भी राहत नहीं