यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 17 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव, देरी से चलेंगी गाड़ियां

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 17 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है। आठ से 10 मई तक इन गाड़ियों को प्रारंभिक स्टेशनों से तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि 55330 बरेली जंक्शन-कासगंज जंक्शन सवारी गाड़ी को बरेली से 45 मिनट, 15061 कासगंज जंक्शन-लालकुआं एक्सप्रेस को कासगंज से 40 मिनट, 55335 कासगंज जक्शन-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी को 80 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।55337 कासगंज-भरतपुर सवारी गाड़ी को 20 मिनट, 55332 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी को 100 मिनट, 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी को 120 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी को 50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

डेमू ट्रेन भी देरी से चलेगी 
75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू को बरेली सिटी से 40 मिनट, 55085 पीलीभीत-डालीगंज सवारी गाड़ी को पीलीभीत से 40 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 75302 टनकपुर-पीलीभीत डेमू को पीलीभीत स्टेशन पर 35 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस को 15 मिनट, 55344 कासगंज-फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी को 35 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 55345 लखनऊ-कासगंज सवारी गाड़ी को कानपुर अनवरगंज और फर्रुखाबाद के स्टेशनों पर 65 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

54156 फर्रुखाबाद-कानपुर सेंट्रल सवारी गाड़ी को 180 मिनट, 55346 कासगंज-कानपुर अनवरगंज सवारी गाड़ी को 35 मिनट, 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस को 95 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 54155 कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी को आठ व नौ जून को कानपुर सेंट्रल से 145 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment