बौखलाहट में अखिलेश यादव दे रहे हैं उल्टा बयान=उत्तर मौर्या

हंडिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश पांडेय के अतरौरा स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी गंगापार कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने की मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी गंगापार उत्तर मौर्या मौजूद रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम के साथ कार्य समिति बैठक की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि उत्तर मौर्या ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 1 से 15 तक जिले पर 1 से 7 तक मंडल 15 से 21 तक शक्ति केंद्र तथा अंतिम रविवार को बूथ कार्यकर्ता के साथ बैठक करना है अखिलेश यादव बौखलाहट में उल्टा सीधा बयान दे रहे हैं कि आरबीआई ने सोना बेच दिया राम मंदिर के दान में चोरी हो गई अब उनके पास अब बोलने के लिए और कुछ नहीं बचा है विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी लोगों को दें 9 साल में प्रदेश तथा 12 साल में देश की भाजपा सरकार ने जो काम किया है वो आजादी के बाद किसी सरकार में नहीं किया पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने कहा कि जिले के कार्यकता मंडल मंडल के कार्यकता शक्ति केंद्र पर प्रवास करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कविता पटेल, संतोष शुक्ला, महेश पांडेय, किरन त्रिवेदी, बृजेश त्रिपाठी, संजय दुबे,अमर जीत कुशवाहा,ईश्वर चंद्र बिंद, रोहित केशरी,अक्षत तिवारी, मृगेंद्र सिंह,संतोष विश्वकर्मा, विश्व गौरव सिंह, नवनीत तिवारी,आत्मधर दुबे, प्रकाश त्रिपाठी, चंद्रकेश पाल, राजू पाल, कार्तिकेय त्रिपाठी,प्रभाकर दुबे,तरुण मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष बरौत अनुज तिवारी,ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह, प्रशांत सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment