छपरा 19जून, 2026 : माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी 19 जून,2026 को छपरा जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार तथा मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया। इसके अतिरिक्त बिहार के मढ़ौरा लोको प्लांट में आयोजित एक समारोह में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी इस लोकोमोटिव फैक्टरी से गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले…
Read MoreDay: June 20, 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
प्रयागराज 19 जून, 2026। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में वृहद जाम के दृष्टिगत शहर को जाम से मुक्त किये जानें हेतु चिन्हित किए गए 16 स्थायी होल्डिंग्स एरिया में ही बस व ट्रक की पार्किंग कराये जाने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस, सम्भागीय परिवहन अधिकारी व परिवहन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से डग्गामार बसों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए…
Read Moreसाहित्य के द्वारा हृदय का परिष्कार होता है
शैक्षणिक संस्था ‘हिन्दी-संसार’ के सभागार मे देश के अनेक हिस्सोँ से आये शताधिक हिन्दी-साहित्य के विद्यार्थियोँ का नगर और बाहर के शिक्षाविदोँ और भाषाविज्ञानी ने उनका समुचित मार्गदर्शन किया। पाँच दिनो तक चलनेवाले समारोह के पहले दिन उद्घाटन किया गया। वाराणसी से पधारे प्रो० बलराज पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप मे कविता पर व्याख्यान करते हुए बताया– कविता-संस्कृत-काल से फैली हुई है। कवि कम पंक्तियोँ मे विश्व की समस्त सृष्टि को व्याख्यायित करने की क्षमता रखता है। दूसरोँ के दु:ख को देखकर जब उसकी अनुभूति होती है तब वह…
Read Moreकुकुरकटवा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले महापौर गणेश केसरवानी
“दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार अकेला नहीं, दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा” — महापौर गणेश केसरवानी प्रयागराज, 19 जून 2026। प्रयागराज के रामनगर स्थित कुकुरकटवा चौकी क्षेत्र में विगत दिनों हुई श्याम लाल गुप्ता, अमरावती देवी एवं इंद्रावती देवी की निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना के बाद महापौर गणेश केसरवानी ने पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुखद घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया। महापौर ने कहा कि यह घटना अत्यंत…
Read Moreयोग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सफल जीवन की आधारशिला है।” – राजेंद्र प्रताप
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताहव्यापी योग कार्यक्रम का आज दिनांक 19 जून 2026 को पाँचवें दिन भी सफलतापूर्वक संचालन किया गया। यह कार्यक्रम 15 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य श्री राजेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन तथा श्री शशांक सिंह, प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) के नेतृत्व में प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे योगाभ्यास कराया जा रहा है। आज के सत्र में डी.एल.एड. 2024 एवं 2025 बैच के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न…
Read Moreऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया गया
मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त, श्री दीपक कुमार आज़ाद के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल का रेलवे सुरक्षा बल बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संचालित ऑपरेशन ‘नन्हे फरिस्ते’ के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में अकेले, लापता, भटके हुए अथवा संकटग्रस्त बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रयागराज मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जनवरी 2026 से 15 जून 2026 तक कुल 315…
Read Moreचुनार-चोपन रेल खंड के समपार फाटक संख्या-19 के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज के लिए लगाए गए गर्डर
मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में रेल एवं सड़क यातायात को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। चुनार–चोपन रेल खंड पर लूसा के निकट स्थित समपार फाटक संख्या-19 के यतायात सुगम बनाने के लिए निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज के रेलवे भाग पर स्टील गर्डरों के सफल लांचिंग/स्थापना का कार्य संपन्न किया गया। निर्माणाधीन आरओबी की कुल लंबाई 585 मीटर है, जबकि रेलवे हिस्से की लंबाई 36 मीटर तथा चौड़ाई 7.5 मीटर है। यह परियोजना चुनार नगर को…
Read Moreतीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया
आज दिनांक 19 जून, 2026 को नागरिक सुरक्षा कार्यालय प्रांगण प्रयागराज में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं उपस्थित व कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक अरुणेश मित्रा द्वारा विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास का महत्व बताते हुए व्यावहारिक अभ्यास एवं प्रदर्शन कराया गया जिसमें मुख्य रूप से गर्दन, कंधा एवं जोड़ों का व्यायाम, प्राणायाम, अनुलोम- विलोम, भ्रामरी, शलभासन, ताड़ासन आदि क्रियाएं सम्मिलित रहीं। स्वागत संबोधन चीफ वार्डन अनिल कुमार द्वारा किया गया, कार्यक्रम…
Read Moreनीट पुर्नपरीक्षा को सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैण्ट एरिया स्थित कोबरा ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन0टी0ए0) द्वारा 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा [नीट (यूजी)]-2026 रिएग्जाम को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाईजर, आब्जर्वर व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा के सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से आयोजन के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाईजर,…
Read Moreकांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
प्रयागराज: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने धूमधाम के साथ मनाया। शुक्रवार को ढोल नगाड़े के साथ नेहरू गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन पर बड़ी संख्या में जुटे शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और नेताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने देश के सामने विकराल समस्याओं के बीच राहुल गांधी आशा का दीप बनाकर उभरे हैं। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा…
Read More