Priyanka Chopra की तरह चाहिए Glowing Skin? जानें Gold Serum के फायदे और नुकसान

हाल ही में गोल्ड सीरम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। अक्सर सेलिब्रिटीज भी इसका इस्तेमाल करती नजर आ रही है। दरअसल, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसनें वो गोल्ड सीरम का यूज कर रही हैं।

गौरतलब है कि सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ये सीरम है क्या और इसके फायदे क्या है? तो चलिए बिना देर किए आपको इसके फायदे बताते हैं।

शरीर-रचनाविज्ञान

 

क्या है गोल्ड सीरम?

असल में गोल्ड सीरम एक प्रकार से स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जो कि बहुत बारीक गोल्ड पार्टिकल्स या कोलाइडल गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हायलूरोनिक एसिड, विटामिन-सी,  नायसिनामाइड और कुछ न्‍यूट्र‍शिन देने वाले ऑयल भी मिलाए जाते हैं। यह स्कि को अच्छे से हाइड्रेट करता है और चेहरे पर ग्लो लेकर आता है। कई लोग इसे मेकअप करने से पहले भी लगाते हैं, जिससे स्किन ग्लोइंग और स्मूथ नजर आए।

 

गोल्ड सीरम लगाने के फायदे भी जानें

– इस सीरम के लगाने से त्वचा अधिक शाइनी और फ्रेश नजर आती है।

 

– गोल्ड सीरम में हायलूरोनिक एसिड भी मौजूद होता है, जो कि स्‍क‍िन को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इससे स्किन और भी सॉफ्ट हो जाती है और हेल्दी नजर भी आ जाती है।

 

– यदि आपकी त्वचा डल नजर आती है, तो गोल्ड सीरम उसे कुछ समय के लिए ज्यादा फ्रेश और शाइनी नजर आएगी।

रसायनशास्त्र

 

– वैसे यह सीरम त्वचा की हल्की सूजन और रेडनेस को भी कम करता है।

 

किन लोगों के लिए फायदेमंद है गोल्‍ड सीरम?

जिन लोगों की स्किन बहुत ही ज्यादा ड्राई या बेजान रहती है, वो लोग गोल्ड सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको किसी खास इवेंट में जाना है और तुरंत फ्रेश लुक चाहिए, तो आप गोल्ड सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

आपकी स्किन अधिक ऑयली है या बार-बार मंहुासे आते हैं, तो आपको इसका यूज सावधानी से करना है। दरअसल, कई मामलों में पोर्स को ब्लॉक कर देता है, जिससे आपको मुंहासों की समस्या ज्यादा हो सकती है।

 

इस्तेमाल करने से पहले रखें ये बात ध्यान में

– जब भी आप गोल्ड सीरम लगाएं, तो चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।

जैविकविज्ञान

 

– अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरुर करें।

 

– यदि आपको अपनी त्वचा पर जलन,खुजली और रेडनेस दिखाई दे, तो इसका इस्तेमाल न करें।

Related posts

Leave a Comment