आज दिनांक 20.06.2026 को मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के ‘संकल्प सभागार’ में सतर्कता पूर्वक कार्य करने वाले 15 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया । इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस; वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, श्री यूसी शुक्ला; वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/समन्वय , श्री मयंक राणा; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/परिचालन, श्री आकाश श्रीनेत्र; वरिष्ठ मण्डल मैकेनिकल इंजीनियर/कोचिंग, श्री शिव सिंह; वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर / ओ&एफ़, श्री विकास चौरसिया; वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, मो. जावेद अख्तर; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर / कोचिंग, श्री पुलकित श्रीवास्तव; वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, श्री दीपक कुमार आज़ाद; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर / टीआरडी, श्री वीरेन्द्र वर्मा एवं अन्य अधिकारी व निरीक्षक उपस्थित रहे I
मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज ने कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने ने जिम्मेदारी से कार्य करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया जिससे दुर्घटनाओं को रोक जा सका । आप सभी को भविष्य में इसी तरह सेअच्छा कार्य करना है, आपके बेहतर कार्य से आपके साथी कर्मचारियों को अधिक अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है । रेल का सुरक्षित और संरक्षित परिचालन हम सभी की जिम्मेदारी है । पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने हाट एक्सल, फ़्लैट टायर, हैंगिंग पार्ट, हैवी ब्रेक बाइंडिंग, स्प्रिंग ब्रोकन असामान्य आवाज, यात्री का गाड़ी से गिरना जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही की जिससे दुर्घटनाओं को रोक जा सका ।
मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल से पुरस्कार प्राप्त करने वाले 15 कर्मचारी श्री धर्मेन्द्र कुमार, पॉइंट्समैन/सिराथू; श्री सूरज कुमार, पॉइंट्समैन/मारीपत; श्री राजकुमार पाल, स्टेशन मास्टर/ऊँचडीह; श्री दशरथ लाल भारतीया, पॉइंट्समैन/भीरपुर; श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, पॉइंट्समैन/पसहीकला; श्री राकेश यादव, ट्रेन मैनेजर/प्रयागराज; श्री आनन्द नारायण पटेल, पॉइंट्समैन/शंकरगढ़; श्री मो. जमील खान,स्टेशन मास्टर/शंकरगढ़; श्री नवनीत कुमार,स्टेशन मास्टर/अछल्दा; श्री सुभाष कुमार,स्टेशन मास्टर/माण्डा रोड; श्री मुकेश कुमार,पॉइंट्समैन/वैर; श्री ओम प्रकाश भारतीया,ट्रेन मैनेजर/जीएमसी; श्री कुलदीप कुमार, तकनीशियन/कै&वै/कानपुर; श्री अंकित कुमार, सहायक/कै&वै/कानपुर एवं श्री मयूर कुमार सिंह, सहायक/कै&वै/कानपुर हैं ।