Dried Mascara को दोबारा नया बनाने के लिए अपनाएं ये Easy Hacks, मस्कारा फेंकने की गलती न करें

जब आई मेकअप की बात हो, तो आईलाइनर और मस्कारा का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। हर लड़की को मेकअप किट में मस्कारा जरुर एड ऑन होता है। हालांकि, यह किसी न किसी कारण से सूख ही जाता है, जिससे अधिकतर महिलाएं इसे फेंक देती हैं। यदि आप मस्कारा भी सूख गया है, तो इसे फेंकने की गलती बिल्कुल न करें। इसकी जगह आप इन हैक्स को जरुर ट्राई करें।

 गर्म पानी की बूंदों से बनाएं एकदम नया

अगर आपके घर में लंबे समय से सूखा मस्कारा पड़ा है, तो आप इसको वेस्ट समझकर फेंक देती होंगी। लेकिन अब आप इस मस्कारा को वापस नया बनाने के लिए गर्म पानी की कुछ बूंदें डाल सकते हैं। इसे थोड़ी देर के लिए रख सकते हैं। थोड़ी देर बाद आप इसको चेक करें, यह हल्का गीला और पहले जैसा हो सकता है।

 

आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें

मस्कारा को नया जैसा बनाने के लिए आई ड्रॉप्स का यूज कर सकते हैं। बस आपको एक या दो बूंदें मस्कारा में डालकर कुछ देर के लिए बंद करके देख सकते हैं। थोड़ी देर बाद आप इसे अच्छी तरह हिलाकर चेक कर सकते हैं, यह पहले जैसा नजर आएगा।

 

गर्म पानी में मस्कारा की बोतल रखें

इसके लिए आप एक बर्तन में तेज गर्म पानी करें और उसमें मस्कारा की डिब्बी डाल सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि मस्कारा की डिब्बी कांच की होनी चाहिए। थोड़ी देर तक इसको डुबोकर रखें और फिर डिब्बी को बाहर निकाल लें। जिसके बाद आपको खुद फर्क नजर आएगा।

 

किन गलतियों से बचें

– भूलकर भी मस्कारा का ढक्कन खुला न छोड़े, इससे अंदर हवा जाती है और यह जल्दी सूख जाता है।

 

– मस्कारा के ब्रश को बार-बार ऊपर-नीचे करने से भी इसमें हवा भर जाती है और यह जल्दी सूखने लगता है।

Related posts

Leave a Comment