Global Market के दबाव के बीच Stock Market में जोरदार रिकवरी, Nifty 24,330 के पार बंद

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी करते हुए निवेशकों को राहत दी। दुनिया के कई बड़े बाजारों में भारी गिरावट का माहौल रहने के बावजूद घरेलू बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 964.58 अंकों की तेज बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 24,330 के स्तर के ऊपर पहुंचकर कारोबार समाप्त करने में सफल रहा। बता दें कि शुक्रवार को एशिया और यूरोप के अधिकांश बाजार दबाव में रहे। जापान…

Read More

Nvidia को पछाड़ फिर No. 1 बनी Apple

तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल ने एक बार फिर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है। पिछले कुछ समय से यह स्थान एनवीडिया के पास था, लेकिन अब बाजार में बदलते रुझान और निवेशकों की नई रणनीति के चलते एप्पल ने उसे पीछे छोड़ दिया है। मौजूद जानकारी के अनुसार मई 2025 से एनवीडिया इस सूची में पहले स्थान पर बनी हुई थी, लेकिन अब बाजार मूल्य के आधार पर एप्पल फिर सबसे ऊपर पहुंच गई है। शुक्रवार के कारोबार में एनवीडिया के शेयरों में…

Read More

Smartphone Prices में भारी उछाल से Budget Phone बाजार पस्त

भारत के स्मार्टफोन बाजार में इस समय सुस्ती का दौर देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों और कमजोर उपभोक्ता मांग का असर अब मोबाइल कंपनियों के कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। मौजूद जानकारी के अनुसार जून तिमाही में चीनी मोबाइल कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी घटकर वर्ष 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। वहीं कुल स्मार्टफोन आपूर्ति में भी पिछले छह वर्षों की सबसे बड़ी जून तिमाही गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि बाजार शोध संस्था काउंटरपॉइंट रिसर्च की मासिक भारत स्मार्टफोन…

Read More

पीएम मोदी बोले, चंडीगढ़ सिर्फ़ शहर नहीं, भारत का Development Model, दी 4700 Cr की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को कहा कि चंडीगढ़ के विकास से न सिर्फ़ केंद्र शासित प्रदेश को, बल्कि आस-पास के राज्यों को भी फ़ायदा होता है। उन्होंने ये बातें स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 4,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए कहीं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ को सुनियोजित विकास का एक मॉडल बताया और इस बात पर ज़ोर दिया कि NDA सरकार ने हमेशा इसके विकास को प्राथमिकता दी है। मोदी ने कहा कि…

Read More

Supriya Sule ने Sonam Wangchuk से मिलकर कहा, NEET छात्रों के लिए संसद में लड़ेंगे लड़ाई

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मुलाक़ात की, जो वहां लगातार 20वें दिन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सुले ने वांगचुक से अपना अनशन खत्म करने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मॉनसून सत्र के दौरान NEET-UG छात्रों की चिंताओं को उठाया जाएगा। मुलाकात के बाद सुले ने कहा कि हम सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध करने आए हैं। अगर कोई लड़ाई लड़नी है, तो…

Read More

Punjab में बोले PM Modi, भले ही राज्य में BJP की सरकार नहीं, लेकिन केंद्र विकास के लिए प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए, राज्य के राजनीतिक नेतृत्व की परवाह किए बिना पंजाब के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 20 राज्यों में 75 नए सिरे से विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया, जिनमें जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन भी शामिल है, और पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत…

Read More

West Bengal से Sukhendu Sekhar और Sushmita Dev की निर्विरोध राज्यसभा Entry

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व नेता सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के तौर पर निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए। तीनों नवनिर्वाचित सांसदों को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा के बाद रिटर्निंग ऑफिसर से उनके सर्टिफिकेट मिले।कोलकाता में पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद, 9 जुलाई को रॉय, देव और बारिक को पश्चिम बंगाल से बीजेपी का राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन…

Read More

क्या वाकई सेहतमंद है बबल टी? Health Experts ने बताए इसके गंभीर Side Effects

आजकल के युवाओं में बोबा टी पीने का चलन काफी बढ़ चुका है। बोबा टी जिसको बबल टी के नाम से भी जाना जाता है। किसी भी फैंसी रेस्टोरेंट या कैफे में इस  ड्रिंक को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वैसे आज के समय में इसको ट्रेड भी माना जाता है। हालांकि, इसके फायदे-नुकसान के बारे में कोई नहीं जानता है। इस ड्रिंक के बारे में बताएं, तो यह बबल वाली टी ताइवान की एक खास ड्रिंक है, जो कि शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी। इसे आमतौर पर…

Read More

शाम की Tea Time के लिए परफेक्ट हैं ये क्रिस्पी मूंग दाल कटलेट, नोट करें यह बेहद Simple Recipe

शाम की चाय का समय हो या घर में अचानक से मेहमान आ जाएं। तो हर किसी का चटपटा और कुरकुरा खाने का मन करता है। लेकिन जब बात स्वाद के साथ सेहत की आती है। तो हम अक्सर इस सोच में पड़ जाते हैं कि हम ऐसा क्या बनाएं, जो खाने में हेल्दी और टेस्टी हो। ऐसे में ‘मूंग दाल कटलेट’ एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। क्योंकि यह न सिर्फ बाहर से सुपर क्रिस्पी बल्कि अंदर से सॉफ्ट होता है। वहीं यह प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से यह…

Read More

Priyanka Chopra की तरह चाहिए Glowing Skin? जानें Gold Serum के फायदे और नुकसान

हाल ही में गोल्ड सीरम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। अक्सर सेलिब्रिटीज भी इसका इस्तेमाल करती नजर आ रही है। दरअसल, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसनें वो गोल्ड सीरम का यूज कर रही हैं। गौरतलब है कि सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ये सीरम है क्या और इसके फायदे क्या है? तो चलिए बिना देर किए आपको इसके फायदे बताते हैं। शरीर-रचनाविज्ञान   क्या है गोल्ड सीरम? असल में गोल्ड सीरम एक प्रकार से स्किनकेयर…

Read More