Indonesia में PM Modi का गंगा-महाकम विजन, Indo-Pacific में बढ़ेगी भारत की धाक!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए पांच सूत्री योजना प्रस्तुत की, जिसे उन्होंने आगामी पीढ़ियों के समृद्ध भविष्य के लिए “गंगा-महाकम विजन” का नाम दिया। इंडोनेशियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “गंगा और महाकम की धाराओं की तरह, हमारी सभ्यताएं सदियों से विचारों, आस्था, व्यापार और संस्कृति के माध्यम से जुड़ी हुई हैं। आज, इस ऐतिहासिक प्रवाह में भविष्य के लिए नई ऊर्जा भरने के लिए, मैं आप सभी के समक्ष…

Read More

NEET के बाद UGC-NET भी लीक! Rahul Gandhi का आरोप, लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने UGC-NET परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका जताई है। कांग्रेस सांसद का यह आरोप तब आया है, जब यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC-NET) के सोशियोलॉजी पेपर में शामिल हुए कई उम्मीदवारों ने परीक्षा के पेपर में व्याकरण और स्पेलिंग की गलतियों की शिकायत की थी। NEET UG पेपर लीक के कारण देशभर में हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद गांधी ने X पर यह पोस्ट किया है। इन प्रदर्शनों में छात्रों, विपक्ष और छात्र संगठनों ने सख़्त कार्रवाई और शिक्षा मंत्री…

Read More

घुसपैठ पर Amit Shah का बड़ा एक्शन! 9 जुलाई को Border Districts के SPs के साथ बनाएंगे नई रणनीति

गृह मंत्रालय (MHA) 9 जुलाई को देश भर के सीमावर्ती ज़िलों के पुलिस अधीक्षकों (SPs) की एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाएगा। इस बैठक में सीमा प्रबंधन, अवैध घुसपैठ और केंद्र व राज्यों के बीच तालमेल से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट SPs कॉन्फ्रेंस-2026’ को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के साथ भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर स्थित ज़िलों के SP और गृह मंत्रालय…

Read More

Ethanol Policy पर आरोपों से घिरे Nitin Gadkari, बोले- 0.07% हिस्सेदारी, ये मुझे फंसाने की साजिश है

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को केंद्र के इथेनॉल-ब्लेंडिंग प्रोग्राम का ज़ोरदार बचाव किया। उन्होंने हितों के टकराव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस पॉलिसी से गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने आलोचकों को चुनौती दी कि वे E20 फ्यूल से किसी पेट्रोल गाड़ी को नुकसान पहुंचने का सबूत पेश करें। साथ ही, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस पहल का मकसद फ्यूल का आयात कम करना, साफ़-सुथरे फ्यूल को बढ़ावा देना और किसानों की आय बढ़ाना है। गडकरी ने…

Read More

देशभर में मानसून का कहर: बाढ़ और भूस्खलन ने बढ़ाई मुसीबतें,

देश के कई हिस्सों में बुधवार को हुई मूसलाधार मानसून की बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कई राज्यों में अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और गंभीर जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। रेल, सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित होने से लाखों लोग जहां-तहां फंस गए हैं। आपदा की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।…

Read More

तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: केशव प्रसाद मौर्य

2027 के लिए पूरी मजबूती से लग जाएं कार्यकर्ता: केशव प्रसाद मौर्य जिला पंचायत सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने बुधवार को प्रयागराज पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि 2027 को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ लग जाएं। सरकारी योजना के लाभार्थियों, बस्तियों में संपर्क करने का काम करें। प्रदेश में साढ़े 9 लाख नौकरी, बिना रिश्वत दिये बिना सोर्स के दी गई हैं…

Read More

अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर की गई बेबुनियाद टिप्पणी को लेकर आक्रोषित सपाइयों ने ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

प्रयागराज। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर राममंदिर दान चोरी मामले में अभियुक्त टुन्नू यादव के संबंध होने, फोन पर बात करने को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा की जा रही बेबुनियाद, अनर्गल टिप्पणी एवं आपत्ति जनक सामग्री को लेकर आक्रोषित सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज़ जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर महामहिम राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त सामग्री से न केवल एक वरिष्ठ जन नेता की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है बल्कि समाज…

Read More

गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर सुरक्षा एवं हरियाली को बढ़ावा

गोरखपुर, दिनांक 08 जुलाई 2026। पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर एवं अपर महाप्रबंधक श्री विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में लखनऊ मण्डल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के गेट सं. 01 एवं 02 के मध्य नई फैंसिंग का कार्य किया गया है। स्टेशन निदेशक, गोरखपुर श्री रतनदीप गुप्ता के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उक्त क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। जोकि स्टेशन को हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में…

Read More

नगर निगम कार्यालय में महापौर गणेश केसरवानी से विधायकों की शिष्टाचार भेंट

नगर निगम कार्यालय, सिविल लाइंस में आज सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच माननीय विधायक श्री हर्षवर्धन बाजपेई जी एवं माननीय विधायक श्री दीपक पटेल जी ने महापौर गणेश केसरवानी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शहर के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा हुई। भेंट के दौरान दोनों माननीय विधायकों ने दिनांक 6 जुलाई को यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब परिसर में निर्मित प्रेरणा पार्क में राष्ट्र निर्माण के महान प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न अटल बिहारी…

Read More

मुख्य अभियंता (ग्रामीण) ने किया विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण, ट्रांसफार्मरों का लोड जांचकर दिए आवश्यक निर्देश

नवाबगंज। विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य अभियंता (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बुधवार को फाफामऊ उपखंड के अंतर्गत आने वाले कौड़िहार, नवाबगंज तथा फतेहपुर कायस्थान विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया तथा उन पर पड़ रहे विद्युत भार (लोड) की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता, लोड की स्थिति, रखरखाव व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता की समीक्षा की।…

Read More