टीवी एक्ट्रेस Sambhavna Seth ने रातभर पुलिस स्टेशन में रहकर हाउसहेल्प की बहन को छुड़वाया

टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ अपनी जिंदगी के हर छोटे-बड़े पल साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में एक बेहद चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। संभावना ने बताया कि उनकी हाउसहेल्प गुड़िया की बड़ी बहन को एक दंपति ने कथित तौर पर अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। इतना ही नहीं, उसे खाना और सैलरी तक नहीं दी जाती थी। अभिनेत्री ने दावा किया कि उन्होंने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताकर अपनी हाउसहेल्प की बहन को सुरक्षित छुड़वाया। इस मामले को लेकर संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

संभावना ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा दावा
संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “खारघर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। एक हाउसहेल्प को कथित तौर पर बॉम्बे हाईकोर्ट की एक वकील और उसके पति ने जबरन अपने घर में बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसे न तो खाना दिया गया और न ही सैलरी।”

उन्होंने आगे दावा किया कि पीड़िता को 18 पालतू जानवरों की गंदगी साफ करने के लिए मजबूर किया जाता था। जब उसने नौकरी छोड़ने की कोशिश की तो उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Related posts

Leave a Comment