रायबरेली। बीते दिन निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा युवा मोर्चा अध्यक्ष सूर्या कश्यप की अगुवाई में सदर विधायक के नाम ज्ञापन प्रतिनिधि के माध्यम से दिया गया जहां पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता के द्वारा मछुआ आरक्षण को लेकर रायबरेली से सदर विधायक अदिति सिंह के नाम ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौपा गया तो दूसरी तरफ ऊंचाहार से विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज पांडे के नाम भी ज्ञापन उनके पुत्र को सौपा गया ज्ञापन का उद्देश्य कार्यकर्ता ने कहा कि निषाद समाज लंबे समय से अपने आरक्षण के अधिकार की मांग कर रहा है जिसको लेकर विधायक से आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की अपील की पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कहा मछुआ समाज को आरक्षण देने और समाज के हितों से जुड़ी अन्य समस्याओं को आगामी विधानसभा सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों के द्वारा गंभीरता के साथ उठाया जाए और कहा कि निषाद समाज के लोगों को उनके अधिकार मिलने चाहिए और सरकारी योजनाओं में भी उन्हें उचित भागीदारी दी जानी चाहिए सरकार इस पर गंभीरता से विचार करें इस मौके पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश निषाद, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला महासचिव विनय कुमार निषाद, वरिष्ठ जिला महासचिव अवधेश कुमार, जिला संगठन अध्यक्ष कमलेश निषाद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिना निषाद, महिला ब्लॉक सचिव डलमऊ दीपा देवी निषाद, ब्लॉक सचिव सुरेश कुमार निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष सुषमा निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष गुरुमेष निषाद, राजकुमार निषाद,मनीष कुमार बाथम, कन्हैयालाल कश्यप सहित भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निषाद पार्टी ने भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन, आरक्षण दिलाने की मांग