श्रृंगवेरपुर धाम तीर्थ विकास परिषद के गठन सम्बन्धी वार्ता –उमेश द्विवेदी

जनपद तीर्थराज प्रयाग के प्रसिद्ध पौराणिक ऐतिहासिक पर्यटक तीर्थस्थली से निषाद राज की पावन नगरी पुण्य भूमि श्रृंगवेरपुर धाम के सर्वांगीण विकास एवं साफ सफाई विद्युतीकरण आवागमन के समुचित मार्गो की व्यवस्थाओं जल निकासी आदि को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से श्रृंगवेरपुर धाम तीर्थ विकास परिषद के गठन संबंधी प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह जी से प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में वार्ता की गई राष्ट्रीय रामायण मेला के महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि परिषद का गठन उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण तीर्थों मैं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है जिसमें मां भगवती विंध्यवासिनी का धाम ब्रज तीर्थ विकास परिषद अयोध्या वाराणसी जैसे स्थल शामिल हैं उसी तर्ज पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मित्र श्री निषाद राज की नगरी श्रृंगवेरपुर धाम के भी कायाकल्प एवं सौंदरीकरण आदि की व्यवस्थाओं को सुसज्जित करने के उद्देश्य श्रृंगवेरपुर धाम तीर्थ विकास परिषद का गठन अति आवश्यक है जिससे गौघाट से श्री सीताकुंड घाट के मध्य आने वाले सभी प्रमुख मन्दिरों एवं आध्यात्मिक स्थलों की मूल भूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा सकें इस संबंध में एक प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी को भी रामायण मेला आयोजन समिति की ओर से प्रेषित किया गया है

Related posts

Leave a Comment