प्रयागराज। नेहरू पार्क स्थित टर्फ स्टार 9 फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में टेटान टैबलेट ने न्यू स्टार क्लब को 8–0 के एकतरफा अंतर से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। टेटान टैबलेट टीम के कप्तान समीर के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में समीर ने शानदार 7 गोल दागे, जबकि सनी कुमार ने 1 गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। फाइनल मुकाबले में रेफरी की जिम्मेदारी रामआसरे ने निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार एवं पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
टेटान टैबलेट बनी टर्फ स्टार 9 फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन