भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला से की मुलाकात

प्रयागराज।* भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष *श्री योगेश गोयल* के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भारत सरकार के सलाहकार *श्री प्रेम शुक्ला* से मिला। इस दौरान प्रयागराज के समग्र विकास, यातायात व्यवस्था, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में *महानगर अध्यक्ष श्री योगेश गोयल* ने प्रयागराज के विकास कार्यों को गति देने पर विशेष बल देते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं की घोषणा हो चुकी है, उन्हें समयबद्ध तरीके से प्रारंभ एवं पूर्ण किया जाना चाहिए, ताकि शहरवासियों को शीघ्र उनका लाभ मिल सके। उन्होंने शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए ट्रैफिक पुलिस बल में वृद्धि करने तथा प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित एवं नियंत्रित करने का सुझाव दिया, जिससे जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

महामंत्री *श्री अभिषेक केसरवानी* ने प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर *’प्रयागराज दर्शन’ पर्यटन बस सेवा* पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु केवल संगम एवं बड़े हनुमान मंदिर ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भी सुगमता से भ्रमण कर सकेंगे।

वरिष्ठ महामंत्री *श्री नवीन अग्रवाल* ने शहर के *द्वादश माधव* सहित अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी रेलवे स्टेशन, बस अड्डों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक साइन बोर्डों के माध्यम से प्रदर्शित करने का सुझाव दिया, जिससे पर्यटकों को आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके।

राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भारत सरकार के सलाहकार *श्री प्रेम शुक्ला* ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए सभी सुझावों को गंभीरता से सुना तथा इन विषयों को संबंधित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के विकास एवं पर्यटन संवर्धन से जुड़े इन महत्वपूर्ण सुझावों पर व्यापक चर्चा की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर इन्हें प्रधानमंत्री संवाद एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के *’मन की बात’* कार्यक्रम तक भी पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में महानगर अध्यक्ष *श्री योगेश गोयल, वरिष्ठ महामंत्री **श्री नवीन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष **श्री राजकुमार केसरवानी, महामंत्री **श्री अभिषेक केसरवानी, उपाध्यक्ष **श्री विकास वैश्य, महामंत्री **श्री पीयूष पांडे, **जिला अध्यक्षा श्रीमती रोशनी अग्रवाल, **महानगर अध्यक्षा श्रीमती मनोरा गोस्वामी, **एडवोकेट संजय जी, **एडवोकेट राजीव अग्रवाल, **श्री मनोज गोस्वामी* सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment