यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए नोएडा किंग्स ने अपनी संतुलित टीम तैयार कर ली

नोएडा/कानपुर-यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए नोएडा किंग्स ने अपनी संतुलित टीम तैयार कर ली है नीलामी के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक अनुज शर्मा ने बताया कि यूपीसीए स्पीड हंट से उभरे युवा तेज गेंदबाज शुभम गौतम उनकी पहली प्राथमिकता थे, जिन्हें ₹21.5 लाख में खरीदा गया। वह इस नीलामी में टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे मालिक अनुज शर्मा के अनुसार, टीम ने नीलामी में अपना 100% लक्ष्य हासिल किया है युवा स्पिनर शिवा सिंह ₹17.5 लाख में मिले, जिससे बचे बजट की बदौलत शुभम गौतम पर बड़ी बोली लगाना संभव हो सका टीम में आईपीएल स्टार प्रशांत वीर और नमन तिवारी को रिटेन किया गया है, जबकि माधव कौशिक व शिवा सिंह की नई एंट्री हुई है 14 अगस्त से शुरू होने वाले 24 दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल 34 मैच लखनऊ के इकाना और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे नोएडा किंग्स स्क्वाड: प्रशांत वीर, नमन तिवारी, रवि सिंह, आदित्य शर्मा, कुणाल त्यागी, अनिवेश चौधरी, कार्तिक सिद्धू, माधव कौशिक, अंचित यादव, शौर्य सिंह, शोएब सिद्दीकी, रजत संसरवाल, शिवा सिंह, शुभम गौतम, पीयूष सिंह, वंश, दीपक राजपूत और सिद्धार्थ चौधरी
मौजूद रहे

Related posts

Leave a Comment