आज जो छात्र-छात्राएँ बैक की समस्या को लेकर पीएनपी प्रयागराज पहुँचे थे, उन्हें आश्वासन दिया गया था कि आगामी एक सप्ताह के भीतर SCERT लखनऊ एवं सभी संबंधित डायट के प्राचार्यों के साथ बैठक की जाएगी।
एक सप्ताह बीत जाने के बाद आज पुनः आंदोलन किया गया जिससे पीएनपी सचिव द्वारा स्पेशल बैक पेपर कराने के लिए सूचना पोर्टल पर अपलोड किया गया इस बैठक में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसे मान्य किया जाएगा। डी.एल.एड बीटीसी अध्यक्ष विनोद पटेल का कहना है कि स्पेशल बैक पेपर कराने के लिए जल्द से जल्द डेट शीट जारी किया जाए अगर डेट सीट एक सप्ताह में जारी नहीं किया गया तो पुनः एक बार पुनः दोबारा धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे धरना प्रदर्शन में शामिल प्रशिक्षुओ का कहना है कि अगर पेपर कराने में विलम्ब होता है तो उनका एक वर्ष खराब हो जायेगा और आगामी नई शिक्षक भर्ती से वंचित हो सकतें हैं इसलिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया। ज्ञापन के माध्यम से अभ्यर्थियों ने निम्न प्रमुख मांगें रखीं— परीक्षा जल्द आयोजित की जाए। परीक्षा परिणाम समयबद्ध तरीके से घोषित किया जाए। पात्र अभ्यर्थियों के अवसर प्रभावित न हों। जिसमें pnp सचिव द्वारा हम सबकी बातों को माना गया और पोर्टल को अपडेट कर हम सबको सूचित किया जल्द से जल्द पेपर कराने का आश्वासन मिला है। धरने में उपस्थित विनोद पटेल,सुनील यादव, प्रभात,रागिनी गुप्ता, अंकित सोनी ,साहिद, अनमोल गुप्ता, रजत रायबरेली, अवनीश यदुवंशी, ज्ञानेन्द्र वर्मा,लकी पाल प्रमिला, आदि
स्पेशल बैक पेपर कराने के संबंध में नोटिस जारी