बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायर्ड सिरप वितरित किए जाने तथा उसके सेवन से बच्चों के बीमार होने संबंधी भ्रामक एवं मिथ्या सूचना प्रसारित–मुख्य चिकित्साधिकारी

कानपुर-मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमी ने बताया कि कतिपय समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनलों द्वारा बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायर्ड सिरप वितरित किए जाने तथा उसके सेवन से बच्चों के बीमार होने संबंधी भ्रामक एवं मिथ्या सूचना प्रसारित की जा रही है, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा 09 सितंबर 2026 को उपलब्ध कराई गई तथ्यात्मक आख्या एवं विभागीय अभिलेखों की जांच में प्रसारित सूचना की पुष्टि नहीं हुई है चिकित्सा अधीक्षक की आख्या के अनुसार 02 सितंबर 2026 को आयोजित बाढ़ राहत कैंप में Trimethoprim and Sulphamethoxazole IP सिरप का वितरण नहीं किया गया था विभागीय अभिलेखों के सत्यापन में पाया गया कि उक्त सिरप वर्ष 2025 में ड्रग वेयर हाउस, कानपुर नगर में प्राप्त हुआ था तथा मार्च 2025 तक इसकी आपूर्ति सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को कर दी गई थी वर्तमान में किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संबंधित बैच की दवा उपलब्ध नहीं है बाढ़ राहत के लिए बनाए गए स्टॉक रजिस्टर की जांच में भी उक्त सिरप की एक भी प्रविष्टि नहीं पाई गई प्रथम दृष्टया विभागीय जांच एवं उपलब्ध अभिलेखों में बाढ़ राहत शिविर में उक्त सिरप के वितरण की कोई पुष्टि अथवा तथ्यात्मक आधार नहीं मिला है मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमी ने स्पष्ट किया कि उपलब्ध विभागीय अभिलेखों एवं चिकित्सा अधीक्षक की आख्या के आधार पर बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायर्ड सिरप वितरित किए जाने संबंधी प्रसारित सूचना भ्रामक एवं तथ्यहीन है

Related posts

Leave a Comment