कानपुर-रेलवे सुरक्षा और अपराध रोकथाम अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है कानपुर सेंट्रल पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस उपाधीक्षक कानपुर शेषमणि उपाध्याय के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह व पोस्ट प्रभारी जीएमसी गोविंदपुरी सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने 09 सितम्बर 2026 को समय करीब 01:30 बजे गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 (हावड़ा एंड) के पास से दोनों अभियुक्तों को उस समय दबोच लिया, जब वे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 04 पिट्ठू बैग और झोले बरामद हुए तलाशी लेने पर बैगों से गैर-प्रान्त (हरियाणा) निर्मित महंगी शराब बरामद हुई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस अवैध अंग्रेजी शराब को हरियाणा से लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने हेतु ले जा रहे थे गिरफ्तार अभियुक्तों में जिपेश कुमार, रवि कुमार उर्फ दिवाकर उर्फ बिजलेश दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना जीआरपी, सुनील कुमार वर्मा पोस्ट प्रभारी, जीएमसी गोविंदपुरी, अमित चौधरी प्रभारी, सीआईबी विंग कानपुर सेंट्रल, उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी, जीएमसी गोविंदपुरी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, शिव सिंह, जितेन्द्र कुमार, वेश खान, एसएसआई मुकेश कुमार, जय प्रकाश पाठक, कांस्टेबल नागेंद्र कुमार मौर्य, मनीष कुमार, रिंकू आरपीएफ शामिल रहे
लवे सुरक्षा और अपराध रोकथाम अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल को एक बड़ी सफलता