दारागंज में श्रीकृष्ण षष्ठी पर निकली भव्य शोभायात्रा, लड्डू गोपाल की झांकी ने मोहा मन

प्रयागराज। भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया के षष्ठी पर्व के अवसर पर आज दारागंज, प्रयागराज में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्री लड्डू गोपाल के साथ राधा-कृष्ण और कृष्ण-सुदामा की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सजे-धजे रथों और फूलों से सुसज्जित झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग पर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे गूंजते रहे। यह शोभायात्रा राधा रमण इंटर कॉलेज, दारागंज से प्रारंभ होकर बड़े ही धूमधाम से जी.टी. रोड, निराला रोड, बक्सी तीन मुहानी और फुलवारियां रोड होते हुए पुनः राधा रमण इंटर कॉलेज के पास आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर अनामिका चौधरी, दारागंज रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र यादव उर्फ कुल्लू यादव, विक्रम निषाद अध्यक्ष महाराजा निषादराज गुह स्मृति समिति प्रयागराज, रवि निषाद,शिव सुमन यादव, पूर्व पार्षद महावीर यादव, संदीप यादव, राहुल यादव, मेजर सुनील निषाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और श्रद्धालु शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment