प्रयागराज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के मौजा मलाक बलऊ के अंतर्गत शिवलाल के पूरा गांव निवासी किसान गिरीश पटेल की पुत्री सविता पटेल का चयन कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर चयन होने की खबर सुनकर फाफामऊ के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य गिरीश पटेल के घर पहुंच कर सविता पटेल को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और निरंतर पढ़ाई से बच्चों को अवश्य सफलता मिलती है। माता-पिता को भी अपने बच्चों की निरंतर देखभाल करनी चाहिए और चाहे लड़का हो लड़की सबको समान रूप से शिक्षा देनी चाहिए। रामगनेश पटेल पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा बच्चों की सफलता में सबसे बड़ा योगदान गुरुजनों का होता है। अपना दल एस क्षेत्रीय मीडिया सचिव प्रयागराज परिक्षेत्र/युवा ग्राम प्रधान प्रत्याशी मलाक बलऊ राजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि सबिता पटेल ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के बल पर सफलता का यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। मां सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जीतलाल विश्वकर्मा ने कहा कि हमारे यहां गरीबों के बच्चों नि: शुल्क पढ़ाया जाता है। और उनको प्रत्येक सुविधाएं दी। अपनी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सबिता पटेल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी सहायक के रूप में वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। इस मौके पर नरेन्द्र पटेल पूर्व प्रधान, डॉ राम प्रेम पटेल, मुन्नी लाल पटेल, राकेश यादव, शरद पटेल, जंगीलाल मौर्य,अनुज पटेल, नीरज पटेल, पारस पटेल, कबीर, जगत पटेल आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
नियमित अभ्यास और निरंतर पढ़ाई से मिलती है सफलता-गुरु प्रसाद मौर्य