लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सत्यशोधक समाज भारत के राष्ट्रीय अधिवेशन में दो दर्जन के लगभग बहुजन बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों को “समाज रत्न” के सम्मान से विभूषित किया गया।
सत्यशोधक समाज भारत के राष्ट्रीय अधिवेशन के राष्ट्रीय संयोजक भंते सुमित रतन महाथेरा ने लखनऊ में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देवरिया के प्रबुद्ध बहुजन कार्यकर्ता एवं विचारक चंद्रभूषण सिंह यादव को उनके द्वारा देवरिया सहित सम्पूर्ण देश में सामाजिक न्याय व बुद्धिज़्म के प्रचार – प्रसार में सन्नद्ध रहने और समतावादी रीति -नीति के अनुशरण हेतु “समाज रत्न” की उपाधि से विभूषित किया।
अपनी वैचारिकी, लेखनी, वाणी और कर्म से सामाजिक समता और न्याय की अवधारणा को फलीभूत करने हेतु अपना सर्वस्व समर्पित कर समाज में पूरी शिद्दत से कार्यरत चंद्रभूषण सिंह यादव ने सत्याशोधक समाज भारत द्वारा “समाज रत्न” की उपाधि से विभूषित किए जाने को एक बड़ी जिम्मेदारी करार देते हुय कहा कि ऐसे सम्मान हमें और गतिशील हो कार्य करते रहने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
सत्यशोधक समाज के अधिवेशन में “समाज रत्न” से सम्मानित हुए चंद्रभूषण सिंह यादव