यात्रियों की सुविधा एवं प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को अतिरिक्त सीट/बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04135/04136 सूबेदारगंज-यशवंतपुर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन की संरचना में स्थाई रूप से बढ़ोतरी की जा रही है।
इस ट्रेन में 1 अतिरिक्त प्रथम सह तृतीय वातानुकूलित कोच स्थायी रूप से जोड़ा जा रहा है, जिससे ट्रेन की कुल डिब्बों की संख्या 19 से बढ़कर 20 कोच हो जाएगी।
प्रभावी तिथि विवरण:
• गाड़ी सं. 04135 (सूबेदारगंज – यशवंतपुर स्पेशल): सूबेदारगंज से दिनांक 18.09.2026 से 04.12.2026 तक संशोधित संरचना के साथ संचालित होगी।
• गाड़ी सं. 04136 (यशवंतपुर– सूबेदारगंज स्पेशल): बेंगलुरु से दिनांक 21.09.2026 से 07.12.2026 तक संशोधितसंरचना के साथ संचालित होगी।
संशोधित डिब्बों की संरचना-
1 प्रथम सह तृतीय एसी, 2 एसी तृतीय श्रेणी, 9 स्लीपर श्रेणी, 6 सामान्य श्रेणी तथा 2 एसएलआर/डी कोच सहित कुल 20 कोच।
ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी नेशनल ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) ऐप अथवा रेल हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
सूबेदारगंज-यशवंतपुर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन की संरचना में स्थाई रूप से बढ़ोतरी