दिल्ली-सीतामढ़ी वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से

गोरखपुर, 16 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की
अतिरिक्त सुविधा हेतु 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी
का संचलन दिल्ली से 15 अक्टूबर से 19 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा सीतामढ़ी से 17 अक्टूबर
से 21 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 06 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

04010 दिल्ली-सीतामढ़ी साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 15 अक्टूबर से 19 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक
बृहस्पतिवार को दिल्ली से 23.05 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 23.54 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 02.40
बजे, बरेली से 04.15 बजे, शाहजहाँपुर से 05.34 बजे, सीतापुर से 07.55 बजे, गोंडा से 10.35 बजे, गोरखपुर से
13.40 बजे, बगहा से 17.46 बजे, नरकटियागंज से 18.40 बजे, सिकटा से 19.04 बजे, रक्सौल से 19.45 बजे
तथा बैरगनिया से 22.00 बजे छूटकर सीतामढ़ी 23.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 17 अक्टूबर से 21 नवम्बर,
2026 तक प्रत्येक शनिवार को सीतामढ़ी से 00.45 बजे प्रस्थान कर बैरगनिया से 01.22 बजे, रक्सौल से 02.35
बजे, सिकटा से 02.57 बजे, नरकटियागंज से 03.45 बजे, बगहा से 04.27 बजे, गोरखपुर से 07.50 बजे, गोंडा से
10.15 बजे, सीतापुर से 13.10 बजे, शाहजहाँपुर से 14.40 बजे, बरेली से 15.30 बजे, मुरादाबाद से 17.10 बजे
तथा गाज़ियाबाद से 19.40 बजे छूटकर दिल्ली 20.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय
इकोनॉमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम
श्रेणी का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment