रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उत्तर रेलवे के अमृतसर-जालंधर सिटी सेक्शन में स्थित जालंधर सिटी यार्ड के पुल संख्या 28 पर पुराने गर्डरों को बदलकर नए PSC स्लैब बैठाने के लिए ट्रैफिक एवं OHE ब्लॉक के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, रीशेड्यूलिंग एवं रेग्युलेशन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
1. गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन-
• गाड़ी संख्या 18102 (जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस) दिनांक 07.10.2026 को अपने निर्धारित मार्ग पठानकोट- बटाला-अमृतसर-जालंधर सिटी-जालंधर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पठानकोट-मुकेरियाँ-जालंधर कैंट होकर चलेगी तथा इसके दिनानगर, गुरदासपुर, धारीवाल, बटाला, अमृतसर, ब्यास एवं जालंधर सिटी स्टेशनों पर ठहराव रद्द रहेगा।
• गाड़ी संख्या 18309 (संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस) दिनांक 06.10.2026 एवं 08.10.2026 को अपने निर्धारित मार्ग जालंधर कैंट-जालंधर सिटी-अमृतसर-बटाला-पठानकोट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जालंधर कैंट-मुकेरियाँ-पठानकोट होकर चलेगी तथा जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला, धारीवाल, गुरदासपुर व दिनानगर स्टेशनों पर ठहराव रद्द रहेगा।
• गाड़ी संख्या 11906 (होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस) दिनांक 07.10.2026 तथा 09.10.2026 को अपने निर्धारित मार्ग होशियारपुर-जालंधर कैंट-जालंधर सिटी-जालंधर कैंट-लुधियाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग होशियारपुर-जालंधर कैंट-लुधियाना होकर चलेगी तथा जालंधर सिटी स्टेशन पर ठहराव रद्द रहेगा।
• गाड़ी संख्या 11905 (आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस) दिनांक 07.10.2026 तथा 09.10.2026 को अपने निर्धारित मार्ग लुधियाना-जालंधर कैंट-जालंधर सिटी-जालंधर कैंट-होशियारपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लुधियाना-जालंधर कैंट-होशियारपुर होकर चलेगी तथा जालंधर सिटी स्टेशन पर ठहराव रद्द रहेगा।
2. गाड़ियों की रीशेड्यूलिंग एवं रेग्युलेशन-
• गाड़ी संख्या 12926 (अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस) दिनांक 08.10.2026 को अमृतसर से 40 मिनट देरी से रवाना होगी और रास्ते में 50 मिनट नियंत्रित की जाएगी (कुल देरी 90 मिनट) तथा दिनांक 10.10.2026 को अमृतसर से 40 मिनट देरी से रवाना होकर रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित होगी (कुल देरी 70 मिनट)।
• गाड़ी संख्या 15708 (अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस) दिनांक 08.10.2026 को अमृतसर से 90 मिनट देरी से चलेगी तथा दिनांक 10.10.2026 को अमृतसर से 60 मिनट देरी से रवाना होगी व रास्ते में 50 मिनट नियंत्रित की जाएगी (कुल देरी 110 मिनट)।
• गाड़ी संख्या 11058 (अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस) दिनांक 10.10.2026 को अमृतसर से 30 मिनट देरी से छूटेगी तथा रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी (कुल देरी 60 मिनट)।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व रेलगाड़ियों की अद्यतन जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करें।