प्रयागराज। ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी मंडल कौड़िहार द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल क्षेत्र के विभिन्न देवालयों (मंदिरों) एवं पूजनीय वट वृक्ष स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की। इसके पश्चात देवालयों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई तथा केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल कौड़िहार के मंडल अध्यक्ष राम कैलाश सरोज, महामंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय व अनिल विश्वकर्मा, निवर्तमान महामंत्री ऋतुराज पाण्डेय, शक्तिकेंद्र प्रभारी गौरी शंकर मिश्रा, शक्तिकेंद्र संयोजक संजीव शुक्ला, रवि शंकर शुक्ला, भीम बिन्द, विनयशील, पुनीत समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल कौड़िहार ने स्वच्छता अभियान, दीपोत्सव और केक काटकर धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन