तेज रफ्तार अज्ञात बोलोरो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर नंदा खेड़ा व अघौरा गांव के मध्य पंजाबी ढाबा के निकट बछरावां से गुरबख्शगंज की तरफ जा रहे बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलोरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार राजेंद्र पुत्र राजेंद्र उम्र 30 वर्ष अपने साथी आशीष पुत्र लक्ष्मीशंकर उम्र 35 वर्ष निवासीगण राणा का पुरवा लालगंज एवं सतीश सिंह पुत्र राजू उम्र उम्र 16 वर्ष निवासी सरईया थाना डीह जनपद रायबरेली बछरावां से गुरबक्शगंज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह उक्त घटनास्थल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात बोलोरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। तत्पश्चात आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात राजेंद्र व आशीष की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment