त्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष ट्रेनों में अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय

यात्रियों को सुविधा एवं अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराने हेतु उत्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष ट्रेनों में अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है –
1. गाड़ी संख्या 04133/04134 कानपुर सेंट्रल – एस.एम.वी.टी. बेंगलुरु – कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन
• वर्तमान कोच क्षमता: 23 आईसीएफ कोच।
• बढाया गया कोच: 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच।
• गाड़ी संख्या 04133 (कानपुर सेंट्रल – एस.एम.वी.टी. बेंगलुरु): दिनांक 20.09.2026 को कानपुर सेंट्रल से (1 फेरे के लिए)।
• गाड़ी संख्या 04134 (एस.एम.वी.टी. बेंगलुरु – कानपुर सेंट्रल): दिनांक 23.09.2026 को एस.एम.वी.टी. बेंगलुरु से (1 फेरे के लिए)।
2. गाड़ी संख्या 01905/01906 कानपुर सेंट्रल – असारवा – कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन
• वर्तमान कोच क्षमता: 19 आईसीएफ कोच।
• बढाया गया कोच: 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच।
• गाड़ी संख्या 01905 (कानपुर सेंट्रल – असारवा): दिनांक 21.09.2026 को कानपुर सेंट्रल से (1 फेरे के लिए)।
• गाड़ी संख्या 01906 (असारवा – कानपुर सेंट्रल): दिनांक 22.09.2026 को असारवा से (1 फेरे के लिए)।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे विस्तृत समय-सारणी के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें।

Related posts

Leave a Comment