ट्रेन सेट डिपो, सी. बी. गंज, इज्जतनगर को मिला ग्रीनको सिल्वर प्रमाणन

गोरखपुर, 28 सितम्बर 2026 रू पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल स्थित ट्रेन सेट डिपो, सी. बी. गंज,बरेली को पर्यावरणीय मानकों और सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोहराबजी गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर द्वारा ग्रीनको सिल्वर प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन ग्रीनको दृ ग्रीन कंपनी रेटिंग सिस्टम के अंतर्गत दिया गया है और यह 28 सितम्बर 2026 से 27 सितम्बर 2029 तक मान्य रहेगा।

ट्रेन सेट डिपो, सी. बी. गंज ,बरेली द्वारा ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन, अपशिष्ट निवारण और पर्यावरणीय संतुलन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। पूर्वाेत्तर रेलवे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही साथ रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रमाणन रेलवे के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा तथा यात्रियों को पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रयासों की दिशा में एक उपलब्धि है।

Related posts

Leave a Comment