संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाना कांग्रेस की हताशा: महापौर

देश की संवैधानिक संस्थाओं से कांग्रेस को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए: जिला पंचायत अध्यक्ष

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा प्रहार करते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने कहा है कि लगातार मिल रही हार से बौखलाई कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। जनादेश का अनादर करना और चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर झूठे आरोप मढ़ना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है।
भाजपा ने चुनाव आयोग के 26 सितंबर के संयुक्त प्रेस वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों (डॉ. एस. एस. संधू एवं विवेक जोशी) के बयान ने विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।

सर्वसम्मति से फैसले: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सहित आयोग के सभी प्रमुख निर्णय तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट भी 27 मई 2026 को इस प्रक्रिया को वैध ठहरा चुका है।
कैबिनेट सेक्रेटरी का पत्र: यह पत्र SIR या किसी नीतिगत विषय से संबंधित नहीं था, बल्कि एक अधिकारी की प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) से जुड़ा आंतरिक मामला था।
मीडिया रिपोर्ट और फॉर्म-6: एक अखबार में छपी रिपोर्ट पूरी तरह काल्पनिक साबित हुई है। वहीं Form-6 के घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट पहले ही वैध घोषित कर चुका है।
हर मतदाता की भागीदारी: आयोग मजदूरों, बेघरों और छूटे हुए लोगों के लिए विशेष कैंप लगाकर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहा है।
संस्थाओं को बदनाम करने का इतिहास
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बी के सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन राजनीतिक लाभ के लिए लगातार संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं:

‘चौकीदार चोर है’ बयान पर अवमानना का नोटिस मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगना
अंतरराष्ट्रीय मंच: विदेशों में जाकर भारत की न्यायपालिका पर दबाव का आरोप लगाना।
सेना का अपमान: सर्जिकल स्ट्राइक पर ‘खून की दलाली’ (2016), बालाकोट एयर स्ट्राइक के सबूत मांगना (2019) और तवांग झड़प (2022) पर विवादित बयान देना
जिला पंचायत अध्यक्ष ने मांग की है कि चुनाव आयोग के रुख से सच्चाई सामने आने के बाद कांग्रेस नेतृत्व को देश और संवैधानिक संस्थाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान जिला अध्यक्ष महानगर संजय गुप्ता जमुनापार राजेश शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी गंगापार उमेश तिवारी, प्रवक्ता महानगर पवन श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, मीडिया प्रभारी जमुनापार दिलीप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment