लायंस क्लब इलाहाबाद सेंट्रल ने वैदिक ग्रीन अपार्टमेंट में लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद सेंट्रल के तत्वावधान में वैदिक ग्रीन अपार्टमेंट में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें और परामर्श सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिसका लाभ उठाते हुए लगभग 200 लोगों ने अपना हेल्थ चेकअप कराया।
शिविर के दौरान मुख्य रूप से निःशुल्क लीवर फंक्शन टेस्ट, शुगर और थायराइड की जांचें की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में लायन अंशुल अग्रवाल एवम पुष्पा अग्रवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया। शिविर में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण लायन डॉ. आर. बी. गुप्ता और डॉ. श्रेया अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। इसके साथ ही, लायन विकास वैश्य द्वारा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
नेत्र शिविर में विशेष रूप से आँखों की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. एस. सिन्हा एवं बेली अस्पताल के नेत्र प्रशिक्षण अधिकारी अजीत चित्रांश ने मरीजों का गहन नेत्र परीक्षण किया। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए मरीजों को उचित परामर्श और आगे के इलाज की रूपरेखा दी गई। इस पूरे भव्य कार्यक्रम का कुशल संचालन लायन नवीन अग्रवाल और लायन राजीव अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के समापन पर लायंस क्लब के सचिव लायन रोहित गुप्ता और कोषाध्यक्ष लायन पीयूष पांडे ने उपस्थित डॉक्टरों की टीम और आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से लायन रोहित केशरवानी, लायन डी. के. वर्मा, नीति अग्रवाल, मनीषा गुप्ता, संगीता वर्मा, रूचि वैश्य, रंजीता पांडे, सोनम केशरवानी सहित लायंस क्लब के कई अन्य पदाधिकारी और सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment