फतेहपुर- सेवा संकल्प कार्यक्रम के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों के फतेहपुर प्रथम आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता अजीत सिंह ‘सरकार गुरु जी’ ने सहभागिता की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल ‘जनसेवक’ जी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना त्रिपाठी जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। हाल ही में घोषित कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यसमिति में राजेश पटेल को क्षेत्रीय महामंत्री तथा अर्चना त्रिपाठी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।